सात साल से रिलेशन में है नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्या, शादी में खर्च होंगे 10 करोड़!

नागा और समंथा की शादी पूरे दो दिन तक गोवा में होगी जहा उनके करीबी मेहमान शामिल होने जा रही है

WrittenBy
By: Ashwini Dingankar | Published: October 5, 2017 4:54 PM IST

नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य बहु जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले है। उनकी शादी साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस समंथा रुथ प्रभु से हो चुकी है। इसी साल दोनों ने अपने घरवालों के सामने रिंग्स को एक्सचेंज किया था। वैसे, नागा चैतन्या और समंथा कि शादी सामान्य तरीके से होगी, पर अब खबर है कि शादी पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह शादी किसी भी रॉयल शादी से कम नहीं होने वाली है।[इसे भी पढ़े :अपने बेटे नागा चैतन्या की शादी को लेकर काफी उत्साहित है नागार्जुन]

नागा और समंथा की शादी पूरे दो दिन तक गोवा में होगी जहा उनके करीबी मेहमान शामिल होने जा रही है। इस शादी में बॉलीवुड स्टार्स का तांता भी लग सकता है। नागा की बेटर हाफ हिंदू परंपरा के मुताबिक़ शादी करेंगी जिसमें वो चैतन्या के दादी की साड़ी पहनेंगी। वही इनकी शादी में आने वाला खर्च करीबन 10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। तो वही इस शादी में किसी भी तरह की कमी नहीं हो इसके लिए वेडिंग प्लानर भी अब गोवा पहुँच चूका है।

इतना ही नहीं इस शादी को लेकर नागा के पिता नागार्जुन भी काफी खुश है। गोवा के बाद रिसेप्शन की पार्टी हैदराबाद में रखी जाएगी, जहा पर साउथ से लेकर बॉलीवुड के कई जाने माने सेलिब्रिटीज शामिल होने वाले है। समंथा और नागा चैतन्या पिछले सात सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे है। साल 2014 में आई फिल्म 'मनम' में एक्ट्रेस समांथा रुथ ने नागार्जुन की मां का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में समांथा ने काफी वाह वाही लुटी थी। साथ ही शादी के बाद नागा और समंथा अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करके 40 दिन के लंबे हनीमून पर जाएंगे। हनीमून से लौटने के बाद समांथा अपनी नयी फिल्म शिवकार्तिकेयन की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। दोनों की शादी 6 अक्टूबर यानी कल होगी।