साउथ इंडस्ट्री के दो बड़े स्टार समान्था प्रभु और नागा चैतन्या आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। गोवा में इनकी शादी की तैयार जोरो पर है। इतना ही नहीं शादी से पहले मेहँदी सेरेमनी रखी गयी है। समान्था ने अपने इन्स्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इस तस्वीरों से यह साफ़ पता चलता है की समान्था, अपने बॉयफ्रेंड नागा चैतन्या से शादी करने के लिए काफी एक्साइटेड है। समान्था ने एक पेस्टल रंग के लहेंगे को पहना है और उसके साथ उन्होंने मैचिंग एक्सेसरीज को कैरी किया है। इस तस्वीर में वो किसी परी से कम नहीं लग रही है।
@storiesbyjosephradhik Thankyou
A post shared by Samantha Ruth Prabhu (@samantharuthprabhuoffl) on
My fairy tale ❤️ #chaysam @josephradhik @kreshabajaj @vanrajzaveri @storiesbyjosephradhik
A post shared by Samantha Ruth Prabhu (@samantharuthprabhuoffl) on
My fairy tale . Too good to be true @josephradhik @kreshabajaj
A post shared by Samantha Ruth Prabhu (@samantharuthprabhuoffl) on
समांथा और नागा आज हिन्दू रीती रिवाजों से शादी करेंगे। वही समांथा चैतन्या के दादी की दी गयी साड़ी को अपनी शादी पर पहनने जा रही है। साथ ही इस शादी में काफी नामी गिरामी लोगों का ताँता लगा है। इनके शादी में आने वाला खर्च 10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। शादी में करीब 150 लोगों का आना तय है। गोवा के बाद हैदराबाद में शादी का रिसेप्शन रखा जाएगा। जहा पर बॉलीवुड से एलकार टॉलीवुड के लोगों के आने की गुंजाईश है। शादी के बाद दोनों हनीमून के बजाय अपने काम पर लौटने वाले है। दोनों अपनी अपनी फिल्म की शूटिंग को पूरा कर 40 दिन के लंबे हनीमून पर जाएंगे। वही हनीमून से लौटने के बाद दोनों अपनी काम पर वापस आ भी जायेंगे।