Samantha Ruth Prabhu इस एक्टर के साथ बॉलीवुड में करेंगी धमाकेदार एंट्री, दिनेश विजान की 'हॉरर कॉमेडी' फिल्म में आएंगी नजर

Samantha Ruth Prabhu To Debut In Bollywood: साउथ की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही दिनेश विजान की फिल्म के जरिए बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री लेने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म सामंथा इस बॉलीवुड एक्टर के साथ नजर आने वाली हैं।

WrittenBy
By: Pratibha Gaur | Published: September 17, 2022 2:12 PM IST

Samantha Ruth Prabhu To Debut In Bollywood: साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) हिंदी सिनेमा में भी काफी पॉपुलर हैं। देश-विदेश में सामंथा की लोकप्रिया किसी बॉलीवुड सितारे से कम नहीं है। एक्ट्रेस हिंदी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2 (The Family Man 2)' के जरिए डेब्यू कर चुकी हैं। इस सीरीज में भले ही सामंथा ने नेगेटिव किरदार निभाया था लेकिन दर्शकों को सामंथा की एक्टिंग खूब पसंद आई थी। वहीं अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा: द राउज' के सुपरहिट गाने 'उ अंटावा' ने भी हिंदी बेल्ट में धमाल मचा दिया था। गाने में सामंथा का बोल्ड लुक काफी पसंद किया गया था।

बॉलीवुड में एंट्री को तैयार सामंथा रुथ प्रभु

वहीं अब साउथ इंडस्ट्री की यह हॉट एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म के जरिए इंडस्ट्री में डेब्यू कर सकती हैं। खबरों की मानें तो सामंथा ने आयुष्मा खुराना के साथ दिनेश विजान के इस प्रोजेक्ट को साइन कर दिया है।

राजकुमारी बनकर बॉलीवुड में कदम रखेंगी सामंथा रुथ प्रभु

एंटरटेनमेंट न्यूज (Entertainment News) की खबरों के अनुसार सामंथा रुथ प्रभु दिनेश विजान की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में एक राजकुमार का किरदार निभाने वाली हैं, वहीं इस फिल्म में आयुष्मान खुराना वैम्पायर के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी नीरेन भट्ट ने लिखी है तो फिल्म को अमर कौशिक द्वारा निर्देशित किया जाएगा। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी सामंथा और आयुष्मान खुराना की इस अपकमिंग फिल्म का ऐलान नहीं हुआ है।

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का अनाउंसमेंट हो चुका है। मेकर्स ने आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का धांसू ऐलान करते हुए एक टीजर वीडियो जारी किया था, जिसमें आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आ रहे था। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया था। आयुष्मान खुराना ने टीजर वीडियो में बताया कि ये फिल्म अगले साल 2023 की ईद पर रिलीज होगी।