8 मिलियन फॉलोअर्स पर भारी पड़ गईं 'ड्रामा क्वीन'? सिर्फ इन 2 लोगों को फॉलो करते हैं समय रैना, नाम देख चकरा जाएगा सिर!

Samay Raina सोशल मीडिया की दुनिया का एक जाना पहचाना नाम हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी 8 मिलियन से भी ज्यादा फैन फॉलोइंग है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि, वो किसे फॉलो करते हैं?

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: April 10, 2026 5:21 PM IST

Who Does Samay Raina Follow on Instagram?: मशहूर यूट्यूबर और स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) एक बार फिर से चर्चा में बने हुए हैं. साल 2025 में हुए 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) विवाद के बाद वो कुछ समय के लिए गायब हो गए थे, लेकिन अब उन्होंने अपने नए शो 'स्टिल अलाइव' (Still Alive) से धमाकेदार वापसी की है और आते ही एक बार फिर से यूट्यूब की दुनिया में छा गए हैं. 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की तरह ही उनके इस नए शो को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग भी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि, सोशल मीडिया पर 8 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर वाले समय रैना किसे फॉलो करते हैं? नहीं... तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Samay Raina की कितनी है फॉलोइंग?

आपको बता दें कि, समय रैना (Samay Raina) सोशल मीडिया की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं. सिर्फ यूट्यूब पर ही नहीं इंस्टाग्राम पर भी उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग (Samay Raina Fan Following) हैं. सिर्फ इंस्टा पर ही समय रैना को 8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की यूट्यूबर सिर्फ दो लोगों को फॉलो करते हैं और आपको झटका तो तब लगेगा जब वो दो लोग कौन हैं इसके बारे में बता चलेगा.

8 मिलियन में से इन 2 लोगों को फॉलो करते हैं समय रैना

दरअसल, मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना जिन दो लोगों को फॉलो करते हैं, उनमें एक का नाम दीपक कलाल और दूसरा नाम राखी सावंत है. लगा ना आपको राखी का नाम सुनकर झटका? बता दें कि, एक समय में दीपक और राखी की शादी की खबरें खूब वायरल हुई थीं हालांकि, बाद में पता चला कि, ये पॉपुलैरिटी पाने के लिए सिर्फ एक PR स्टंट था. सोशल मीडिया पर अपनी अतरंगी बातों के लिए मशहूर दीपक कलाल और राखी सावंत ही वो इंसान हैं, जिन्हें समय रैना फॉलो करते हैं.

Samay Raina के नए शो को कैसा रिस्पॉन्स मिला?

मालूम हो कि बीते साल समय रैना और राखी सावंत का शो काफी पॉपुलर हुआ था और दोनों ने शो में फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक पर खुलकर बात की थी, लेकिन दोनों की बातें काफी ज्यादा विवादित थीं. राखी ने गानों में अपनी फीस और 'किसिंग फीस' को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे. वहीं अगर बात करें कॉमेडियन के हालिया शो के व्यूज की तो 24 घंटे में इसे 2.20 करोड़ व्यूज मिल गए थे, लेकिन खबर लिखे जाने तक व्यूज का आंकड़ा 33 मिलियन के पार पहुंच चुका है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…