'धुरंधर 2' के मुरीद हुए संदीप रेड्डी वांगा
Sandeep Reddy Vanga Praised Dhurandhar 2: एक्शन-थ्रिलर, स्पाई और देशभक्ति फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) की हालिया रिलीज एक्शन-थ्रिलर और स्पाई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. फिल्म को रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक इसका क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर 'धुरंधर 2' ने सिर्फ फैंस और क्रिटिक्टस को ही नहीं बल्कि, फिल्म इंडस्ट्री के कई डायरेक्टर्स को भी अपना मुरीद बना लिया है. वहीं इस लिस्ट में अब 'एनिमल' डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) का नाम भी शामिल हो गया है. निर्माता और निर्देशन ने सोशल मीडिया पर आदित्य धर की फिल्म की न सिर्फ जमकर तारीफ की है, बल्कि उन्हें 'काली नजर' से बचने का एक टोटका भी बताया है.
आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने 22 दिनों में 16 सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब इतनी सक्सेस के बाद फिल्म निर्माता और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इसकी दिल खोलकर तारीफ की है और फिल्म को ट्रोल करने वाले लोगों को दो टूक बातें भी सुनाई है.
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा 'एनिमल' और 'अर्जुन रेड्डी' जैसी अग्रेसिव फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. वहीं इन दिनों सुर्खियों में बनी आदित्य धर की 'धुरंधर 2' को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. डायरेक्टर ने लिखा, 'जिन राइटर्स और एक्टर ने प्रचार के दम पर अपना करियर बनाया अब वही लोग धुरंधर का मजाक उड़ा रहे हैं. अगर आपका पहला रिएक्शन ही मजाक उड़ाना है, तो आप खुद को लिबरल नहीं कह सकते. पता नहीं कब से सच को प्रोपेगेंडा का नाम दिया जाने लगा. अजीब समय है.'
वहीं निर्माता और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने आदित्य धर को सक्सेस के बाद लगने वाली बुरी नजर से बचने का तरीका भी बताया है. उन्होंने काली नजर का टोटका बताते हुए कहा, 'मुट्ठी भर लाल मिर्च जलाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि लाल मिर्च का पूरा खेत ही जलाना पड़ेगा.' बता दें कि, संदीप रेड्डी वांगा एक्टर प्रभास के साथ थिएटर में फिल्म देखने के लिए पहुंचे थे, जहां से एक्टर के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हुई थी.
Writers & actors built careers on propaganda, and the industry stayed quiet like cats. Now the same clan mock Dhurandhar. You don’t get to call yourself liberal if your first instinct is to Mock.
Don’t know when truth started getting labeled as propaganda...... strange times.…— Sandeep Reddy Vanga (@imvangasandeep) April 9, 2026
आपको बता दें कि, 'धुरंधर: द रिवेंज' के बाद आदित्य धर की खूब तारीफ हो रही है. उनकी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को भी दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया था, लेकिन उस वक्त सिर्फ फिल्म की तारीफ हुई थी, लेकिन इस बार फिल्म के साथ-साथ आदित्य धर के काम को भी खूब सराहा गया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…