पॉपुलर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) इन दिनों अपनी फिल्म 'स्पिरिट' (Spirit) को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) नजर आने वाली थीं फिर उनके बाहर होने की खबर आई. फिलहाल, फिल्म 'स्पिरिट' में तृप्ति डिमरी का नाम फाइनल हो गया है. जब दीपिका पादकुोण ने फिल्म को छोड़ा तो खबर आई कि फिल्म से जुड़ी जानकारियां सोशल मीडिया पर लीक हो रही हैं. अब संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण का नाम लिए बिना जमकर गुस्सा किया है. उन्होंने एक सोशल मीडिया के जरिए नाराजगी व्यक्त की है.
संदीप रेड्डी वांगा ने कही ये बातें
संदीप रेड्डी वांगा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, 'जब मैं एक एक्टर को कहानी सुनाता हूं तो उस पर 100 प्रतिशत भरोसा करता हूं. एक अनकहा एनडीए (नॉन डिसक्लोजर एग्रीमेंट) हमारे बीच होता है. लेकिन ये करके तुमने बता दिया है कि तुम किस तरह की इंसान हो. अपने से छोटी एक्ट्रेस को नीचा दिखाकर और मेरी कहानी रिवील करके? क्या तुम्हारा फेमिनिज्म इसी के लिए? एक फिल्ममेकर के तौर पर मैंने अपने क्राफ्ट पर कई साल मेहनत की और मेरे लिए फिल्ममेकिंग सबकुछ है. तुम ये सब नहीं समझोगी. तुम कभी नहीं समझोगी. ऐसा करो, अगली बार पूरी कहानी बोलना. क्योंकि मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता. डर्टी पीआर गेम्स. मुझे एक कहावत बहुत पसंद है- खुंदक में बिल्ली खंभा नोचे.'
TRENDING NOW
When I narrate a story to an actor, I place 100% faith. There is an unsaid NDA(Non Disclosure Agreement) between us. But by doing this, You've 'DISCLOSED' the person that you are....
Putting down a Younger actor and ousting my story? Is this what your feminism stands for ? As a…— Sandeep Reddy Vanga (@imvangasandeep) May 26, 2025
दीपिका पादुकोण ने की ये डिमांड
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि फिल्म 'स्पिरिट' के मेकर्स दीपिका पादुकोण से डिमांड से परेशान हैं. बताया जा रहा है कि उनका कहना है कि वह सिर्फ 8 घंटे काम करेंगी, तेलुगू डायलॉग्स नहीं बोलेंगी, ज्यादा फीस लेंगी और मुनाफे में भी हिस्सा लेंगी. इसके बाद बताया गया कि दीपिका पादुकोण ने बोल्ड सीन्स के चलते ये फिल्म छोड़ी है. सोशल मीडिया पर जानकारी आई कि संदीप रेड्डी वांगा इस पर 'ए' रेटिंग वाली फिल्म बनाने जा रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates