बिग बॉस के घर में रह चुके रेस्टर सेलिब्रटी संग्राम सिंह ने एक बिग सरप्राइज दे कर पायल रोहतगी को चौका दिया दरअसल पायल रोहतगी ने 9 नवंबर को अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन को और भी खास बनाया पायल के ब्वॉयफ्रेंड और रेसलर संग्राम सिंह ने। जी हां, बर्थडे के मौके पर संग्राम ने पायल को मर्सिडीज बेंज कार गिफ्ट की है।
संग्राम सिंह ने अपनी ज़िंदगी में हमेशा पायल रोहतगी को काफी महत्व दिया है। संग्राम हमेशा कहते हैं की पायल ने उनकी लाइफ बदल दी हैं यही करण है कि, उन्हें जब भी मौक़ा मिलता है, वो अपना प्यार के इजहार कर ही देते हैं । ऐसे में बात जब पायल के बर्थडे की हो तो संग्राम उनको सरप्राइज़ करने का मौक़ा भला कैसे छोड़ सकते थे। उन्होंने पायल को सरप्राइज कर के गिफ़्ट मर्सिडीज़ सी क्लास कार किया। पायल के लिए यह पूरी तरह से सरप्राइज़ था। उन्होंने पायल को यह तोहफ़ा देकर चौंका दिया। पायल ने इसे अपनी ड्रीम कार बताई है। [इसे भी पढ़े: बिग बॉस 10: खुद को 'कुंवारी' बता रही कंटेस्टेंट का खुला राज, 2 बार कर चुकी हैं शादी]
पायल ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि, वह लम्बे समय से इसे ख़रीदने की प्लानिंग कर रही थीं और यह बात संग्राम को कब समझ आ गयी कि उन्हें यही तोहफ़ा देना चाहिए और उन्होंने इसकी प्लानिंग भी कर ली, यह पायल को पता ही नहीं चला। लेकिन, पायल इस गिफ़्ट को पाकर बहुत खुश हैं। पायल के लिए यह सरप्राइज़ इसलिए भी था, क्योंकि संग्राम की कभी आदत ही नहीं रही है कि वह कभी महंगी चीज़ों का इस्तेमाल करें। ऐसे में जब उन्हें यह कार मिली तो वह चौंक गयीं।
बॉलीवुड से दूर इन दिनों पायल फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। रोजाना वे सोशल मीडिया पर योगा के अलग-अलग आसन करते हुए पिक्चर्स शेयर करती रहती हैं। पायल अपने ब्वॉयफ्रेंड और रेसलर संग्राम सिंह के साथ भी हॉट योगा करते हुए वीडियोज शेयर कर चुकी हैं। [इसे भी पढ़े: 'बेशर्म' हुई सोफिया हयात, नन बनने के बाद भी शेयर कर रही हैं ब्रा में फोटोज]
पायल '36 चाइना टाउन', 'हे बेबी', 'फिर जिंदगी' जैसी फिल्मों के साथ 'सर्वाइवर इंडिया', 'नच बलिए 7' जैसे टीवी रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि, वे 'बिग बॉस 2' से जुड़ने के बाद लाइमलाइट में आई थीं। इस शो के दौरान उनकी कंटेस्टेंट संभावना सेठ से जमकर लड़ाई हुई थी। साथ ही शो में राहुल महाजन के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों ने भी जमकर चर्चाएं बटोरी थी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates