हाल ही में प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला ने अपनी कॉमेडी फिल्म सीरीज 'हाउसफुल' की अगली कड़ी को अनाउंस किया है। उन्होंने इस फिल्म को अगले साल दीवाली के मौके पर रिलीज़ करने का फैसला लिया है। बताया यह जा रहा हैं कि ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट में बन रही इस फिल्म की कहानी 'पुनर्जन्म' पर आधारित होने वाली है। वही इस फिल्म से फिल्म के तीन सीरीज के डायरेक्टर साजिद खान इस फिल्म से वापस जुड़ने जा रहे है। इस फिल्म में साजिद के साथ जॉन अब्राहम और संजय दत्त के जुड़ने की ख़बरें आ रही है। [इसे भी पढ़ें : साल 2019 की दीवाली पर रिलीज होगी 'हाउसफुल 4', साजिद खान करेंगे फिल्म का डायरेक्शन !!]
बता दें 'हाउसफुल' सीरीज के साथ पहली फिल्म से ही अक्षय कुमार और रितेश देशमुख जुड़े हुए हैं लेकिन इसके दूसरे पार्ट में जॉन अब्राहम नज़र आये थे और तीसरी फिल्म में जॉन की जगह अभिषेक बच्चन ने उन्हें रिप्लेस किया था'। अब 'हाउसफुल 4' की घोषणा के साथ फिल्म में एक बार फिर से जॉन अब्राहम नज़र आ सकते है और साथ में संजय दत्त भी इस कॉमेडी फिल्म में फाइनल हो सकते है।
तो वही अगले साल ईद के मौके पर सलमान खान भी अपनी फिल्म भारत को लेकर आ रहे है। साल 2018 में कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दस्तक देने वाली है। वैसे बता दें 'हाउसफुल' सीरीज को साजिद खान ने ही डायरेक्ट किया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर चुकी है। इतना ही नहीं साजिद खान के लिए अक्षय कुमार काफी लकी साबित हुए है। उन्होंने उनके साथ हे बेबी (2007), 'हाउसफुल' (2010) और 'हाउसफुल-2' (2012) बनायीं है। लेकिन अजय देवगन की 'हिम्मतवाला' (2013) के बाद उनके निर्देशन में बनी फ़िल्में चल नहीं पायी।
अब एक बार फिर से साजिद खान इस फ्रैंचाइज़ी से जुड़ गए है। अब देखना दिलचस्प होगा की यह फिल्म साजिद के करियर को एक बार फिर से सफल डायरेक्टर बना पाती है या नहीं?
Subscribe Now
Enroll for our free updates