'कौन राशा...?', रवीना टंडन की बेटी नहीं पहचान पाए संजय दत्त, वीडियो हुआ वायरल

Sanjay Dutt Video: एक्टर संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वह पैपराजी से बात करते नजर आ रहे हैं और वह रवीना टंडन की बेटी को नहीं पहचान पाए.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: May 26, 2025 1:03 PM IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) अपनी एक्टिंग के साथ अपने खास अंदाज के लिए मशहूर हैं. वह पब्लिक प्लेस पर स्पॉट होते हैं तो पैपराजी के साथ खूब मस्ती करते नजर आते हैं और उनकी परवाह भी करते हैं. अब संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है. दरअसल, वह एक इवेंट से निकलकर बाहर आते हैं तो बारिश हो रही होती है. संजय दत्त देखते हैं कि पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करने के लिए बारिश में खड़े होते हैं तो वह उन्हें घर जाने के लिए कहते हैं. इसके साथ ही वह रवीना टंडन (Raveena Tandon) की बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) को लेकर जो रिएक्शन देते हैं वो हैरान करने वाला होता है.

संजय दत्त के रिएक्शन ने खींचा ध्यान

संजय दत्त के वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह बारिश में खड़े पैपराजी से कहते हैं, 'जा ना रे, घर जाओ. बारिश हो रही है.' इस पर पैपराजी कहते हैं कि वह उनका और उनकी पत्नी मान्यता दत्त के अलावा नई लड़की का फोटोज क्लिक करने का इंतजार कर रहे हैं. संजय दत्त पूछते हैं 'कौन?' पैपराजी कहते हैं, 'राशा.' संजय दत्त पूछते हैं, 'कौन राशा?' पैपराजी ने कहा, 'रवीना टंडन की बेटी.' संजय दत्त कहते हैं, ' अच्छा, जाओ, उसकी तस्वीरें खींचो' इसके बाद संजय दत्त ने जाते-जाते पैपराजी से पूछा कि उन लोगों ने खाना खाया या नहीं? संजय दत्त का ये वीडियो वायरल होते ही खूब देखा जा रहा है और लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

संजय दत्त की अपकमिंग मूवीज

संजय दत्त के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'द भूतनी' में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ सनी सिंह, पलक तिवारी और मौनी रॉय नजर आई थीं. अब संजय दत्त की पाइपलाइन में 'हाउसफुल 5', 'वेलकम टू द जंगल' और 'बाप' जैसी फिल्में हैं. उनकी इन मूवीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.