2 हफ्ते पहले ही सिनेमाघरों में संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' ने सिनेमाघरों में दस्तख दी थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त की भूमिका अदा की थी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस 300 के आकड़े से यह फिल्म कुछ दूर ही पीछे है।
हाल ही में इंडिया टूडे को दिए गए इंटरव्यू में संजय दत्त ने कहा है कि, 'अपनी जिंदगी पर बनी फिल्म को देखना काफी मुश्किल था। जब मैं थिएटर में इस फिल्म को देख रहा था तो मैं काफी भावुक हो गया था। फिल्म खत्म होते-होते मैं काफी टूट चुका था। मुझे भरोसा ही नहीं हुआ कि रणबीर असल संजू से भी ज्यादा बेहतरीन है। उन्होंने इस फिल्म में काफी शानदार अभिनय किया है।'
बता दें कि संजय ही नहीं बल्कि इस फिल्म को देखने के बाद लगभग सभी लोगों ने रणबीर के जबरदस्त अभिनय की तारीफ की है। जहां लोग इस फिल्म में रणबीर की तारीफ करने में जुटे हुए है वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जिन्होंने इस फिल्म के लिए राजकुमार हिरानी पर सवाल भी उठाए है। राजकुमार हिरानी को लेकर लोगों का कहना था कि फिल्म संजू के जरिए उन्होंने अपने खास दोस्त संजय दत्त की धूमिल इमेज को साफ करने की कोशिश की है। वहीं ऐसा भी कहा गया कि संजय ने भी निर्माताओं को इसके लिए काफी रुपए दिए है।
अब संजय दत्त ने इस मुद्दे पर पहली बार रिएक्ट किया है और इंडिया टूडे को दिए गए इंटरव्यू में ही उन्होंने कहा कि, 'मुझे नहीं लगता है कि कोई अपनी इमेज को बदलने के लिए 30 से 40 करोड़ रुपए खर्च करेगा। यह काफी बड़ा अमाउंट है। मैंने सिर्फ सच कहा है। मेरे सच को भारत द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। मुझे खुशी है कि लोगों ने मेरी जिंदगी स्वीकार की है और इससे सीखा है।' फिलहाल तो अभी देखना होगा कि 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर और कितने जलवे बिखेरती है? अगर आप इस फिल्म को देख चुके है तो कमेंटबॉक्स में बताए कि यह फिल्म आपको कैसी लगी?