मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love And War) जब से अनाउंस हुई तब से चर्चा में बनी हुई है. रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट की फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. इस फिल्म की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म 'लव एंड वॉर' के लिए हजारों किलोमीटर इटली ना जाने का फैसला किया और मुंबई में इसका सेट बनाया है. इस तरह से डायरेक्टर ने मुंबई में इटली को बसा दिया है.
फिल्म 'लव एंड वॉर' की मुंबई में हो रही शूटिंग
रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट की फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि ये कई हजार किलोमीटर इटली में शूटिंग करने वाले है. लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया जा रहा था इटली वाला इंटरनेशनल शेड्यूल कैंसिल कर दिया है. मेकर्स फिल्म 'लव एंड वॉर' का इटली वाला शेड्यूल मुंबई में शूट किया जाएगा. फिल्म के लिए एक खास सेट भी तैयार किया गया है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि संजय लीला भंसाली ने हाल ही में मुंबई के गोरेगांव में एक स्टूडियो में फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग की. हालांकि, मेकर्स ने शुरुआत में फिल्म के लिए 45 दिनों का इटली शेड्यूल किया था लेकिन कथित तौर इसको कैंसिल कर दिया. मेकर्स मुंबई के एक स्टूडियो में 1970 के दशक के इटली को बनाया.
TRENDING NOW
फिल्म 'लव एंड वॉर' साल 2026 में होगी रिलीज
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट की फिल्म 'लव एंड वॉर' अगले साल यानी 2026 में मार्च में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. इस फिल्म में तीनों स्टार्स की जोड़ी और फिर संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन यानी कॉम्बो देखने के लिए उनके तमाम चाहने वाले फैंस उत्सुक हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates