बर्बादी की कगार पर सनोज मिश्रा? POCSO केस में फंसे डायरेक्टर ने पुलिस से कहा- 'मुझे मार देना'

POCSO केस में फंसे डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने पुलिस को अब खुली चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि, वह अपराधी नहीं है और सच एक दिन बाहर जरूर आएगा. उनका ये बयान मोनालिसा के पॉक्सो केस के बाद सामने आया है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: May 1, 2026 8:37 PM IST

Sanoj Mishra Video Statement: फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) ने जब से महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा (Monalisa) को अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' (The Diary of Manipur) में लॉन्च किया है, तभी से वो लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हालांकि, इन दिनों वो काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर पर पॉक्सो एक्ट के तहत केरज में FIR दर्ज कराई थी. अब इस मामले में सनोज मिश्रा ने एक वीडियो स्टेटमेंट जारी किया है और साथ ही केरल पुलिस को खुली चुनौती देते हुए कहा कि, मुझे मार देना.

पॉक्सो केस के बाद सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि, वो बिल्कुल अकेले पड़ गए हैं लेकिन हारे नहीं है. इस वीडियो में उन्होंने अपने घर की खराब स्थिति और परिवार के माहौल को लेकर भी खुलासा किया है.

POCSO केस के बाद सनोज मिश्रा का Video Viral

सनोज मिश्रा ने अपने वीडियो की शुरुआत अपनी बात प्रधानमंत्री और गृहमंत्री तक पहुंचाने से की. उन्होंने कहा, 'नमस्कार...मैं हूं फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा, आज इस वीडियो के जरिए मैं अपनी आवाज प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह तक पहुंचाना चाहता हूं. मैं उन्हें बताना चाहत हूं कि, महाकुंभ में एक गरीब बच्ची को मैंने कई करोड़ रुपए का कर्ज लेकर शिक्षित कर 'द डायरी ऑफ मणिपुर' नाम की एक फिल्म का निर्माण किया. ये फिल्म नॉर्थईस्ट के धर्मांतरण और लव जिहाद पर आधारित है.'

'मोनालिसा का किया गया ब्रेनवॉश'

सनोज मिश्रा ने आगे बताते हुए कहा, 'फिल्म के कम्प्लीट होने के बाद ही जैसे ही उसका ट्रेलर लॉन्च होता है उसी समय पता चलता है कि, फिल्म की एक्ट्रेस को केरल ले जाकर उसे लव जिहाद का शिकार बनाकर उससे शादी कर ली जाती है. इसकी खबर जब पीड़ित परिवार के घरवालों ने मुझे दी, जो की दलित हैं और अति पिछड़े हैं जंगलों में रहने वाले आदिवासी लोग हैं. उन्होंने बताया कि, मेरी बच्ची नाबालिग है और उसे धोखे से बहलाफुसलाकर वहां ले जाया गया और उसके साथ जबरन शादी की गई. उसका ब्रेनवॉश किया गया. उसके बाद मैंने इस प्रकरण के खिलाफ आवाज उठानी शुरू की.'

'100 करोड़ सनातनियों के बीच अकेला पड़ गया हूं'

उन्होंने कहा कि, 'जांच में मालूम पड़ा कि लड़की वाकई में नाबालिग है. फरमान पर कई धाराएं लगीं लेकिन वो अरेस्ट नहीं हुआ, लेकिन उनके ऊपर कार्रवाई की जा रही है.' वीडियो में डायरेक्टर का दर्द छलक पड़ा और उन्होंने कहा कि, 'मेरे खिलाफ पोक्सो धारा के तहत FIR दर्ज की गई है. सनातन के लिए आवाज उठाना महंगा पड़ा है. सच बोलना कितना भारी है. किसी को झूठे केस में फंसाना बहुत आसान है. केरल में मेरे खिलाफ केस हुआ है. केरल की पुलिस मुझे खोज रही है, जो जिहादी है वो खुला घूम रहा है. उसके साथ वहां का प्रशासन है. उसने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है. फरमान को सबका सपोर्ट है, लेकिन मैं 100 करोड़ सनातनियों के बीच अकेला पड़ गया हूं.'

कर्ज तले दबते जा रहे हैं सनोज मिश्रा

डायरेक्टर ने कहा, 'मेरा परिवार त्रस्त है. मैं बहुत सारे कर्जे में हूं. कर्ज का बोझ हर महीने बढ़ रहा है. क्योंकि फिल्म तो हमारी खराब हो गई. लेकिन मैंने हार नहीं मानी. मैंने ये लड़ाई छोड़ी नहीं. लेकिन अब लगता है जीत मेरे खत्म होने के बाद ही होगी. जिस तरह से मुझे परेशान किया जा रहा है मेरा परिवार सदमे में है. मेरी मां बीमार है. घर में निराशा का माहौल है. लेकिन मैंने निराश नहीं हूं क्योंकि मैं सच हूं. सच आज नहीं तो कल लोगों के सामने आएगा.'

View this post on Instagram

A post shared by Sanoj Mishra (@sanojmishra)

सनोज मिश्रा ने पुलिस को बताई अपनी लोकेशन

सनोज मिश्रा ने केरल पुलिस को चुनौती देते हुए कहा कि वो भागने वालों में से नहीं हैं. वो उज्जैन बाबा महाकालेश्वर जा रहे हैं. केरल पुलिस को उन्हें उठाना है तो वहां से उठा ले. वहां जो मर्जी कर लेना, कानून का दुरुपयोग कर लेना, मार देना मुझे. डायरेक्टर के मुताबिक, उनके खिलाफ पोक्सो धारा में केस दर्ज किया गया. क्योंकि उन्होंने लव जिहाद के खिलाफ आवाज उठाई. दलितों आदिवासियों की आवाज उठाई. उन्हें शुरू से झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं.

4 लोगों के खिलाफ मोनालिसा ने दर्ज कराई POCSO

आपको बता दें कि, कुंभ मेला गर्ल के नाम से मशहूर मोनालिसा भोसले ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) नेता, वकील अनिल विलायिल और फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा समेत चार लोगों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…