Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Badshah Controversy: बादशाह के Tateeree गाने की कंट्रोवर्सी में कूदे शेंटी शर्मा, बताया रैंप वर्ल्ड का सच

Badshah Controversy: सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों अपने एक गाने को लेकर विवादों में आ गए हैं. वहीं अब इस मामले में रैपर शेंटी शर्मा भी कूद पड़े हैं. तो चलिए जानते हैं शेंटी ने क्या कहा....

By: Sadhna Mishra  |  Published: March 13, 2026 1:37 PM IST

Badshah Controversy: बादशाह के Tateeree गाने की कंट्रोवर्सी में कूदे शेंटी शर्मा, बताया रैंप वर्ल्ड का सच
'टटीरी' गाने के विवाद पर क्या बोले बादशाह?

Santy Sharma On Tateeree Song Controversy: पंजाबी सिंगर, रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर बादशाह (Badshah) वैसे तो अपने गानों के चलते लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं, लेकिन इन दिनों वो अपने नए गाने 'टटीरी' (Tateeree) की कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. हाल ही में रैपर का ये गाना रिलीज हुआ था, जिसके बाद से ही इसके लिरिक्स को लेकर काफी बवाल देखने को मिल रहा है, यहां तक की रैपर के खिलाफ हरियाणा महिला आयोग समेत कई थानों में भी शिकायत दर्ज कराई गई है. वहीं अब इस मामले में सिंगर शेंटी शर्मा (Santy Sharma) ने भी अपनी बात रखी है.

Badshah की कंट्रोवर्सी में क्या बोले शेंटी शर्मा?

आपको बता दें कि, बादशाह (Badshah Song) के इस गाने को लेकर आम जनता से लेकर कई बॉलीवुड सितारों ने भी आपत्ति जताई थी. वहीं अब इस मामले में शेंटी शर्मा का भी बयान सामने आया है. रैपर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बादशाह का बचाव करते हुए कहा कि, लोगों को आर्ट फॉर्म के बारे में जानकारी कम है.

'वीडियो बनने से पहले ही ऑडियो बन जाता है'

शेंटी शर्मा ने बादशाह की फोटो के साथ अपने पोस्ट में लिखा, 'रैप म्यूजिक एक ऐसा जॉनर है जिसमें रैपर अपने कॉम्पिटीटर के बारे में रिफरेंस के तौर पर लाइंस लिखते और गाते है. कोई भी गाना वीडियो बनने के बहुत पहले ऑडियो बन जाता है. वीडियो टीम अलग होती है और बड़े आर्टिस्ट्स जैसे बादशाह को पता भी नहीं होता कि उसका वीडियो ऐसा बनने वाला है.'

'इस आर्ट फॉर्म के बारे में जानकारी कम है'

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'आज जो कुछ बादशाह या बाकी के आर्टिस्ट्स भारत में भुगत रहे है उसकी एक बड़ी वजह यह है कि इंडिया में रैप सुनने वाले लोगों को इस आर्ट फॉर्म के बारे में जानकारी कम है. अगर गाने की कोई लाइन गलत है तो उसके लिए लिरिक्स अपडेट या चेंज करवा देना चाहिए, लेकिन जिस तरह से बिना पूरा मामला समझे बादशाह को जज किया जा रहा है वो गलत है.'


शेंटी शर्मा ने आगे अपनी बातों के लिए माफी मांगते हुए लिखा, 'अगर किसी को मेरी बात बुरी लगी हो तो उसके लिए दिल से सॉरी पर सच यही है.'

क्या है बादशाह के गाने 'टटीरी' पर विवाद?

अगर आपने अभी तक बादशाह का ये गाना नहीं सुना है और आपको नहीं मालूम कि ये विवाद क्या है, तो बता दें कि, हाल ही में रिलीज हुए गाने 'टटीरी' में यंग लड़कियों को स्कूल ड्रेस में दिखाया गया है, जिसपर बेहद आपत्तिजनक बोल शूट किए गए हैं. इस गाने के रिलीज के बाद ही विवाद शुरू हो गया और महिला आयोग कि तरफ से सिंगर-रैपर को नोटिस जारी किया गया. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.