Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Sapna Choudhary को क्यों मिली गोली मारने की धमकी? शो में हुई जमकर मारपीट और तोड़फोड़, FIR दर्ज

Sapna Choudhary News: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कोरबा में डांस शो के लिए पहुंची एक्ट्रेस को गोली से मारने की धमकी मिली है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: October 13, 2025 9:39 PM IST

Sapna Choudhary को क्यों मिली गोली मारने की धमकी? शो में हुई जमकर मारपीट और तोड़फोड़, FIR दर्ज

Sapna Choudhary Got Death Threat: डांसिंग क्वीन के नाम से अपनी खास पहचान बनाने वाली हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. अपने बेबाक बयानों से लेकर शोज तक को लेकर वह चर्चा में बनी रहती हैं. इस बीच डांसिंग क्वीन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance Show) के साथ छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक कार्यक्रम के दौरान दुर्व्यवहार और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

ढाई घंटे का शो एक घंटे में करना पड़ा खत्म

यह घटना 12 अक्टूबर 2025 को कोरबा के जश्न रिजॉर्ट की है, जहां सपना चौधरी (Sapna Choudhary News) का डांस कार्यक्रम था, लेकिन भारी भीड़ और हंगामे के कारण उन्हें अपना ढाई घंटे का शो सिर्फ एक घंटे में ही खत्म करना पड़ा. शो खत्म होने के बाद देर रात कुछ लोगों ने रिजॉर्ट में जमकर बवाल काटा. रिजॉर्ट संचालक चरणजीत सिंह ने सिटी कोतवाली में चार लोगों अमित नवरंगलाल अग्रवाल, अनिल द्विवेदी, युगल शर्मा और सुजल अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज कराई है.

Sapna Choudhary को दी गोली मारने की धमकी

शिकायत के मुताबिक, ये चारों आरोपी देर रात में सपना चौधरी के कमरे तक पहुंच गए थे. आरोप है कि उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, गालियां दी और गोली मारने की धमकी भी दी. इसके बाद आरोपियों ने रिजॉर्ट में तोड़फोड़ की और जाते समय CCTV का DVR और 10 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए.

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट

इस मामले में एक ट्विस्ट तब आया जब दूसरे पक्ष के अनिल द्विवेदी ने भी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी. उनका कहना है कि वो तो सपना चौधरी को सफल कार्यक्रम की बधाई देने गए थे, लेकिन रिजॉर्ट के कर्मचारियों ने उन्हें रोककर मारपीट की और उनके गले से 5 तोला सोने की चेन लूट ली. वहीं इस मामले में एडिशनल एसपी नितीश ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट के आरोपों में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की है और मामले की गहराई से जांच कर रही है. वहीं सपना चौधरी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि मेरी जान भी जान सकती थी.