हरियाणा की मशहूर डांसर और बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. सपना चौधरी अपने ठुमको और बेहतरीन डांस के लिए ही जानी जाती हैं. वहीं सपना चौधरी अपने डांस की वजह से सुर्खियो में भी रहती हैं. आपको बता दें कि हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी मां, नीलम चौधरी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. इस दुखद खबर ने सपना चौधरी के परिवार, फैंस और पूरे हरियाणा इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है. नीलम चौधरी पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं और जिंदगी के लिए जंग लड़ रही थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपना चौधरी की मां लंबे समय से गंभीर बीमारी से परेशान थीं. इस खबर के आने के बाद सपना चौधरी के फैंस भी बहुत दुखी हैं.
लिवर रोग से जूझ रही थीं नीलम चौधरी
सपना चौधरी और उनकी मां का रिश्ता बेहद खास था. सपना अपनी मां को बहुत ज्यादा मानती और प्यार करती थीं. रिपोर्ट्स के अनुसार, सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी लंबे समय से पीलिया और लिवर से जुड़ी एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं. डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह भी दी थी, लेकिन इंफेक्शन की वजह से इलाज के दौरान मंगलवार रात 30 सितंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली.
मां-बेटी का अटूट रिश्ता
सपना चौधरी अपनी मां नीलम चौधरी के बेहद करीब थीं. नीलम चौधरी ने ही हर मुश्किल घड़ी में सपना का साथ दिया और उन्हें हौसला दिया. मां की तबीयत बिगड़ने के कारण सपना चौधरी ने सितंबर महीने में ही अपने कई शो और कार्यक्रम रद्द कर दिए थे ताकि वह उनके पास रह सकें. उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां सपना और उनके पति उनकी देखभाल कर रहे थे. नीलम चौधरी का अंतिम संस्कार बुधवार को नजफगढ़ स्थित श्मशान घाट पर किया गया. इस दौरान सपना चौधरी उनके पति और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates