Also Read
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान अक्सर चर्चा में रहती है। बता दें कि बहुत जल्द सारा बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। सारा फिल्म 'केदारनाथ' से फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगी। इस फिल्म में सारा सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट नजर आएंगी। अपनी पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी रहने वाली सारा को लेकर अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है कि आप हैरान रह जाएंगे।
दरअसल सारा ने अपनी एक फैन को सेल्फी देने से मना कर दिया और वह फैन सारा से काफी नाराज हो गई। बात यही नहीं खत्म हुई, सारा की फैन ने ट्विटर पर सारा को लेकर एक ऐसा ट्वीट कर दिया है जिससे साफ झलक रहा है कि यह फैन सारा के व्यवहार से काफी नाराज है। सारा की इस फैन ने अपने ट्विटर पर जानकारी दी है कि सारा से उनकी मुलाकात एक मार्केट में हुई और जब उन्होंने सारा से सेल्फी खींचने के लिए कहा तो उन्होंने तुरंत मना कर दिया। सारा की फैन आगे लिखती है कि शायद सारा को लगता है कि वह बहुत लोकप्रिय है और ऐसा करने से उन्हें बेकार का अटेंशन मिलने लगेगा, इसी वजह से उन्होंने सेल्फी के लिए मना कर दिया।
बता दें कि इस पोस्ट की वजह से सारा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है क्योंकि कई लोग सारा की इस फैन के सपोर्ट में उतर आए है। लोग इस ट्वीट पर सारा को खरी खोटी सुना रहे है। कोई कह रहा है कि अभी तक को फिल्म आई भी नहीं और अभी से इतने नखरें तो कोई कह रहा है कि सारा अपने आपको काफी बड़ा स्टार मानने लगी है।
So we met #saraalikhan at Lil Flea market and asked if she can get clicked with us but certainly she thought she is way more famous and could gather unnecessary attention as mentioned by her so she denied
— Ruby Jain (@RubyJain1401) April 7, 2018
'सिम्बा' में भी आएंगी नजर
सारा ने अपनी पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही दूसरी फिल्म साइन कर ली है। सारा को फिल्म 'सिम्बा' के लिए कास्ट किया गया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी करेंगे और फिल्म के निर्माता करण जौहर है।