Also Read
सारा अली खान ने भले ही बॉलीवुड में अपने कदम नहीं रखे हो लेकिन अभी से उनकी फैन फॉलोइंग देखने लायाक है। हर बार वो मीडिया में कैमरों में कैद हो जाती है। इस बार फिर से मीडिया के कैमेरो की नज़र उनपर पड़ी और उन्हें बांद्रा में स्पॉट किया गया लेकिन इस बार वो अकेली नहीं थी बल्कि उनकी माँ अमृता सिंह भी उनके कंपनी दे रही थी। पिछले बार जब सारा को देखा था तब वो फैशन शो में आई थी जहा पर उनपर हर किसी की नज़र जैसे ठहर सी गयी थी लेकिन इस बार सारा काफी सिम्पल लुक में नज़र आई। उन्होंने एक फ्लोरल कुर्ता पहना हुआ था। साथ में अपने बालों को हर बार की तरह खुला रखा हुआ था। [इसे भी पढ़ें: 'स्टूडेंट ऑफ़ द इयर' से सारा अली खान का पत्ता कट, अब जाह्म्न्वी कपूर करेंगी टाइगर को रोमांस!]
बता दें सारा ने हाल ही में अभिषेक कपूर की फिल्म केदरनाथ को साइन किया है। इसफिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नज़र आने वाली है। यह उनकी पहली डेब्यू फिल्म है जिसे लेकर वो काफी एक्साइटेड है। फिल्म में सारा अली खान एक सिंपल और गर्ल नेट डोर के इमेज में नज़र आने वाली है। निजी ज़िन्दगी में सारा काफी स्टाइलिश और ट्रेंड को फॉलो करने वाली यंगस्टर हैं लेकिन फिल्म में उनका किरदार उनकी पर्सनालिटी से काफी अलग होने वाला है।
इनदिनों सारा अपने डेब्यू को लेकर काफी प्रिपरेशन कर रही है। इसफिल्म को एकता कपूर प्रड्यूस कर रही है। साथ ही फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नज़र आने वाले है। जो इनदिनों अपनी फिल्म चन्दा मामा दूर के शूटिंग में नासा गए हुए है। फिल्म एक लव स्टोरी होने वाली है। यह कहानी कही न कही साल 2013 में हुई केदारनाथ ट्रेजेडी को दर्शाएगी। साथ ही फिल्म के एक्टर सुशांत भी सारा के साथ काम करने के लिए काफी उत्सुक है। उन्होंने कुछ दिनों पहले बताया था कि सारा एक कॉंफिडेंट लड़की हैं जो अपने डेब्यू पर नहीं बल्कि अपने काम पर फोकस रखना चाहती है।