Also Read
बॉलीवुड में इस समय कई स्टार किड अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं लेकिन इन सब में से जिसके लिए दर्शक सबसे ज्यादा उत्साहित हैं वो सारा अली खान हैं। अमृता सिंह और सैफ अली खान की यह बड़ी बेटी डायरेक्टर अभिषेक कपूर की नई फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में कदम रखेगी। इस फिल्म से जुड़ी एक ताजी खबर हमारे पास आयी है। जिसके अनुसार ग्लैमरस सारा अली खान अपनी पहली फिल्म में एक दम सीधी-साधी लड़की का किरदार निभायेंगी। अगर आप सोच रहे थे कि आपको सारा की इस फिल्म में उनका सेक्सी अवतार देखने को मिलेगा या वो बिकनी पहनेंगी तो आप गलत हैं। फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने हमें इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म में सारा अली खान पूरे कपड़ों में दिखाई देंगी।
अगर फिल्म में सारा अली खान के लुक की बात की जाए तो हमें खबर मिली है कि, ‘सारा हमेशा से अपने सेक्सी स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं लेकिन केदारनाथ में वो पूरे कपड़ों में दिखाई देंगी। वो फिल्म में एक दम साधारण दिखेंगी।’ आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की यह फिल्म एक लव-स्टोरी होगी। जिसमें यह दोनों लग पहली बार साथ काम कर रहे हैं।
अगर बॉलीवुड के गलियारों से आ रही खबरों की बात करें तो करण जौहर खुद सारा अली खान को बॉलीवुड में लांच करना चाह रहे थे। वो सारा के लिए टाइगर श्रॉफ की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में लेना चाहते थे लेकिन अभिषेक कपूर ने उन्हें मात दे दी है। खबर है कि सारा की मां अमृता सिंह करण के प्रोजेक्ट से बहुत खुश नहीं थीं। जिस कारण उन्होंने अभिषेक कपूर की फिल्म को सारा की पहली फिल्म के तौर पर चुना है।
केदारनाथ पर वापस लौटा जाए तो बताया जा रहा है कि सारा का फिल्म 'केदारनाथ' में लुक हमें करीना कपूर खान की पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' की याद दिलायेगा। हमें पूरी उम्मीद है कि सारा अपने बॉलीवुड करियर में उतनी सफल हो पायेंगी, जितने उनके परिवार वाले हुए हैं।