Kedarnath
अभिषेक कपूर बीते कई दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म 'केदारनाथ' को लेकर गलत वजहों से ही ज्यादा चर्चाओं में हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने बीते दिनों अभिषेक कपूर से तंग आकर उन्हें लीगल नोटिस तक थमा दिया था। इसके बाद यह भी खबरें सामने आई कि अभिषेक कपूर क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के बजाय फिल्म की सोलो रिलीज का प्लान बना रहे हैं। इस खबर के बाद अभिषेक की इंडस्ट्री में तो किरकिरी हुई ही, इस फिल्म से डेब्यू कर रही सारा अली खान के करियर पर संकट देख अमृता सिंह भी डायरेक्टर से उलझ गई। दोनों के बीच काफी तीखी नोंक-झोंक की खबरें तक सामने आई, लेकिन अब लगता है कि फिल्म की राह आसान हो गई है।
खबरों की मानें तो 'केदारनाथ' के डायरेक्टर अभिषेक कपूर और निर्माताओं के बीच चल रही तनातनी अब खत्म हो गई है। सूत्रों के मुताबिक अभिषेक कपूर क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के साथ पैच अप करने के लिए राजी हो गए हैं। इससे फिल्म को लेकर चल रहे संशय भी जल्द निपटने की उम्मीद जताई जा रही है।
क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट की सक्सेस पार्टी के दौरान प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने कहा- 'हम हाईकोर्ट के जरिए लीगल प्रोसेस कर रहे हैं। हम इस मुद्दे को खत्म कर फिल्म को पूरा करना चाहते हैं। इसलिए अभी इस मसले पर कोई कमेंट करना जल्दबाजी ही होगा। केदारनाथ हमारी फिल्म है।' इस दौरान जब उनसे सुशांत सिंह राजपूत के प्रोजेक्ट से अलग होने की खबरों के बारे में पूछाा गया तो उन्होंने कहा- 'सुशांत फिल्म का हीरो है। वह तब तक रहेगा जब तक केदारनाथ'
सारा की बॉलीवुड में होगी दमदार एंट्री
फिल्म के मेकर्स का झगड़ा निपटने की खबरों को देखकर तो यही लग रहा है कि अब सारा अली खान के बॉलीवुड डेब्यू का रास्ता साफ हो रहा है और 'केदारनाथ' के जरिए ही वह अपना डेब्यू करेंगी। बता दें कि बीते दिनों अमृता सिंह अभिषेक कपूर पर अखड़ गई थी। उन्होंने अभिषेक कपूर के अनप्रोफेशनल रवैये को लेकर उनसे बहस तक की थी। अब जबकि झगड़ा निपट रहा है तो इससे मेकर्स के अलावा अमृता सिंह को भी राहत मिली होगी।
अक्षय कुमार ने क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट से किया 5 फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट
इस दौरान हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेरणा अरोड़ा ने यह भी बताया कि अक्षय कुमार ने क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के साथ अपनी अगली 5 फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। उन्होंने कहा- 'अक्षय हमारे लिए सबकुछ हैं। हमने अक्षय के साथ 5 फिल्मों की डील की है। हम उनके साथ जल्द फिल्म करने जा रहे हैं..लेकिन सर जब रेडी होंगे तभी हम फिल्म अनाउंस करेंगे।' क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के दूसरे प्रोड्यूसर अर्जुन कपूर ने भी इस दौरान अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा- 'अक्षय हमारे लिए लकी हैं। वह हमारे साथ हमेशा खड़े रहे और हमें उम्मीद है कि आगे भी ऐसा ही होगा।' बता दें कि अक्षय की हालिया रिलीज 'पैडमैन' में क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट को—प्रोड्यूसर था।