2025 बॉलीवुड के लिए कई मायनों में खास रहा, क्योंकि इस साल एक ऐसा नाम सामने आया जिसने बिना किसी शोर शराबे के धमाका किया, इतना ही नहीं ये खूबसूरत एक्ट्रेस देखते ही देखते नेशनल क्रश बन गई. जिन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर इंडस्ट्री में कदम रखा था और आज मनोरंजन की दुनिया में चमकता नाम बन गईं हैं, हम बात कर रहे हैं, सारा अर्जुन की, जिन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट से हीरोइन तक का सफर बेहद खूबसूरती से तय किया.
2025 को अगर बॉलीवुड के नजरिए से देखें तो यह साल साफ तौर पर स्टार किड्स का साल साबित हुआ. कई नामी सितारों के बच्चों ने फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए डेब्यू किया. किसी को तारीफ मिली तो किसी को आलोचना का सामना करना पड़ा. नेपोटिज्म पर बहस भी खूब हुई, लेकिन आखिरकार दर्शकों ने वही स्वीकार किया जिसमें टैलेंट नजर आया.
TRENDING NOW
View this post on Instagram
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आर्यन खान का आता है, शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने एक्टिंग नहीं बल्कि निर्देशन का रास्ता चुना. उनकी नेटफ्लिक्स सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' दर्शकों को खूब पसंद आई, जो 18 सितंबर को रिलीज हुई थी, इसे आर्यन खान ने खुद लिखा है, जिसका डायरेक्शन किया और को-क्रिएशन भी किया. यह सीरीज इस साल की सबसे चर्चित डेब्यू बनकर सामने आई.
वहीं अहान पांडे ने मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' से बड़े पर्दे पर कदम रखा. अनन्या पांडे के कजिन अहान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया. राशा थडानी, रवीना टंडन की बेटी और अमान देवगन, अजय देवगन के भांजे ने फिल्म 'आजाद' से डेब्यू किया. हालांकि, राशा की डांस परफॉर्मेंस को तारीफ मिली, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई.
शनाया कपूर ने 'आंखों की गुस्ताखियां' से और इब्राहिम अली खान ने 'नादानियां' से एंट्री ली, लेकिन दोनों ही प्रोजेक्ट दर्शकों पर खास असर नहीं छोड़ पाए. इन सबके बीच सारा अर्जुन का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. बचपन में शैम्पू और मैकडॉनल्ड्स जैसे बड़े ब्रांड्स के ऐड करने वाली सारा ने फिल्म 'धुरंधर' से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया. रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आईं सारा की यह पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.
कम उम्र में इतनी बड़ी सफलता हासिल कर सारा अर्जुन ने साबित कर दिया कि सही मौके और मेहनत से सपने सच हो सकते हैं. शैम्पू ऐड से शुरू हुआ उनका सफर आज 1100 करोड़ क्लब की फिल्मों तक पहुंच चुका है और 2025 की सबसे चर्चित हीरोइनों में उनका नाम शुमार हो चुका है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates