'नशा करके सड़कों पर हुड़दंग...' हाथ में बियर की बोतल पकड़े सड़क पर घूमती दिखीं Sara Tendulkar, देख फैंस का घूमा दिमाग

Sara Tendulkar Viral Video: सारा तेंदुलकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सारा के हाथ में शराब की बोतल दिख रही है. इस वीडियो पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

By: Kavita  |  Published: December 31, 2025 12:16 PM IST

'नशा करके सड़कों पर हुड़दंग...' हाथ में बियर की बोतल पकड़े सड़क पर घूमती दिखीं Sara Tendulkar, देख फैंस का घूमा दिमाग

Sara Tendulkar Viral Video: क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर पॉपुलर स्टारकिड हैं. सारा का बॉलीवुड स्टारकिड के साथ अच्छा खासा उठना बैठना है. वह कई बार स्टारकिड्स की पार्टीज में रंग जमाती हुई नजर आई हैं और इसी वजह से उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं. सारा की हर एक फोटो पर लाखों में लाइक्स आते हैं. फैंस सचिन की लाडली की अदाओं की जमकर तारीफ करते हैं लेकिन इस बार सारा का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया है. इस वीडियो में सारा तेंदुलकर के हाथ में बियर की बोतल हैं और वह सड़क पर बिंदास अंदाज में दिख रही हैं. इस वीडियो को देख फैंस अपना रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पा रहे.

सारा तेंदुलकर के हाथ में दिखी बियर की बोतल

न्यू ईयर से चंद घंटे पहले सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) का जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, उसमें वह रेड फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं. ये वीडियो गोवा का है, जिसमें वह अपने तीन दोस्तों के साथ घूमती हुई दिख रही हैं. वह गोवा की सड़कों पर अपने दोस्तों के साथ मस्ती भरे अंदाज में दिख रही हैं और उनके हाथ में एक बियर की बोटल भी हैं. सारा एकदम कैजुअल लुक में हैं और पूरी तरह पार्टी मूड में नजर आ रही हैं. इस वीडियो से साफ है कि सारा ने गोवा में काफी ज्यादा एन्जॉय किया है. सारा का ये वीडियो उनके ही एक फैन ने पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'गोवा बीच आउटिंग की वजह से चर्चाएं हो रही हैं. सारा अर्रोसिम एरिया में बियर बोटल के साथ घूमती नजर आ रही हैं.'

TRENDING NOW

वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

सारा तेंदुलकर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह वायरल हो गया. इस वीडियो पर फैंस भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं. कुछ सारा को खरी खोटी सुना रहे हैं तो कुछ लोगों ने सारा का सपोर्ट भी किया है और बियर पीने को सही बताया है. एक यूजर ने लिखा, 'सारा पार्टी मूड में लग रही है. लगता है कि इस बार नया साल गोवा में मनाया जा रहा है.' दूसरे ने लिखा, ''मुझे ये बाकी स्टारकिड्स से अलग लगती थी. ये मुझे बाकियों से मासूम लगती थी.' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'लोग नशा करके सड़कों पर हुड़दंग मचाते हैं लेकिन वह तो सिर्फ घूम रही हैं.'

क्या करती हैं सारा तेंदुलकर

बता दें कि सारा तेंदुलकर का बॉलीवुड स्टारकिड्स के साथ गहरा रिश्ता हैं लेकिन वह अपना करियर हेल्थ, फिटनेस और एजुकेशन में बना रही हैं. वह सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर होने के साथ साथ एक वेलनेस एंटरप्रेन्योर हैं. वह अपने पिता के फाउंडेशन को भी देखती हैं. उसकी वह डायरेक्टर हैं. इतना ही नहीं, सारा खुद का पिलेट्स स्टूडियो भी चलाती हैं.