अगर आप सीरियल 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के बड़े फैन हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। इस शो में मोनिशा , माया और इंदु के साथ एक और शख्स की एंट्री होने जा रही है। कुछ दिनों पहले हम ने आपको बताया था कि 11 सालों के लंबे इंतजार के बाद एक बार सीरियल 'साराभाई वर्सेस साराभाई' लौट रहा है लेकिन इस बार शो का फॉर्मेट वेब सीरीज रखा जाएगा। एक बार फिर से शो के सारे किरदार आपको उसी पुराने अंदाज़ में दिखने वाले है लेकिन इस बार शो में एक और एंट्री होने जा रही है। यह कोई और नहीं मोनिशा और साहिल का बेटा हैं।
जी हाँ! आपने सही सुना शो में साहिल और मोनिशा का एक बेटा होने वाला है। इस बात की जानकरी खुद शो के मेकर्स ने फेसबुक लाइव से दी। वैसे, साहिल का यह बेटा अपनी दादी का का लाडला होता है या फिर अपनी मम्मी का यह तो अब सीरियल देख कर ही पता चलेगा। इस शो की शूटिंग अब शुरू हो चुकी है। कुछ दिनों पहले सीरियल में डॉक्टर साहिल साराभाई यानी की सुमित राघवन ने कहा था कि जब एक बार फिर से साराभाई मिलेंगे तो पागलपंती होगी। [इसे भी पढ़ें: तो इसलिए कपिल शर्मा को टेलीविज़न का शाहरुख़ खान कहा जाता है!]
कुछ दिनों पहले सुमीत राघवन ने आईएएनएस को बताया था कि , 'इस सीरियल के किरदार काफी रियल हैं और इसलिए इनसे ही रियल सेन्स ऑफ़ ह्यूमर निकलता है। लोगों से इसलिए हम आसानी से जुड़ पाते है। वैसे इनके लुक्स में में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार इस शो में अब 11 साल आगे की कहानी शुरू होगी और अब इनके इस शो से एक और किरदार जुडेगा। प्रोड्यूसर जमनादास मजीठिया ने मुंबई मिरर को बताया हैं कि, 'लोगों की फरमाइश की वजह से हमने इस शो के बारे में सोचा लेकिन एक अच्छी स्क्रिप्ट के साथ हम इसका ह्यूमर बरकारा रखना चाहते है। यह सीरियल साल 2004 से 2006 के बीच टेलिकास्ट हुआ था। इस शो की बड़ी लम्बी चौड़ी फैन फोल्लोविंग है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates