सरकार जिंदाबाद.. सरकार जिंदाबाद.. के नारे जैसे ही मेरे कानो में पड़े मै समझ गया कि, सुभाष नागरे आ गया।
सरकार.. सरकार बना है 40 साल के पोलिटिक्स और रेस्पेक्ट की वजह से। ये पोलिटिक्स मास्टर माइंड है, जब तक ये नहीं हटेगा हमारा रास्ता साफ़ नहीं होगा। हमको उस पोजीशन से कोई प्रॉब्लम नहीं है, हमको उस आदमी से प्रॉब्लम है जो उस पोजीशन में बैठा है.. और फिर सरकार के खिलाफ गेम शुरू। गोविंदा.. गोविंदा..
TRENDING NOW
आप सोच रहे है कि ये सब हम क्या लिखे चले जा रहे है। पर जनाब ये कोई ऐसी वैसी वाणी नहीं बल्कि राम गोपाल वर्मा की आगामी फिल्म 'सरकार 3' के वो डायलॉग
है, जिन्हें सुनकर मै पागल हो गया हूँ। जी हाँ, दोस्तों अभी कुछ देर पहली ही फिल्म 'सरकार 3' का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। मेरा यकीन मानिए ट्रेलर देखने के बाद अगर आपका खून तेज़ रफ़्तार से दौड़ना ना शुरू हो जाए तो कहना ! ट्रेलर की शुरुवात ही 'सरकार जिंदाबाद' के नारे से होती है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जो कि सुभाष नागरे की भूमिका फिल्म में निभा रहें है, वो अपने चाहने वालो का अभिवादन सरकार स्टाइल में हाथ हिलाकर कर रहें है। जेकी श्रॉफ का दमदार एक्शन, मनोज बाजपेयी का जान मारने वाला अभिनय, रोनित रॉय का गुस्सा.. हे भगवान मै तो ट्रेलर का कायल हो चुका है। जब ट्रेलर इतना बेहतरीन है तो पूरी फिल्म कैसी होगी, ये सोचकर मै परेशान हुए जा रहा हूँ। खैर.. यहाँ-वहाँ ना सोचते हुए आप भी सबसे पहले फिल्म का ट्रेलर देखें।[इसे भी पढ़ें: ठाकरे परिवार की वजह से सरकार 3 से सेंसरबोर्ड को है आपत्ति, जानें पूरा मामला]
यहाँ क्लिक करें और 'सरकार 3' का दमदार ट्रेलर देखें
क्यों अयाना मज़ा ! हमें यकीन है कि अब आप भी मेरी तरह का फिल्म का इंतज़ार बड़ी हे बेसब्री से कर रहें है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा फिल्म यामी गौतम, जैकी श्रॉफ, मनोज बाजपेयी, अमित साध, रोहिणी हटंगड़ी, रोनित रॉय और भरत दाभोलकर भी हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म को पहले 7 अप्रैल को प्रदर्शित होना था, बाद में इसकी प्रदर्शन तिथि को आगे बढाकर 12 मई कर दिया गया। अब खबर है कि ‘सरकार 3’ शायद ही 12 मई को रिलीज हो पाए।
Subscribe Now
Enroll for our free updates