'फन्ने खां' में अनिल कपूर के साथ फिर दिखेगा ये कलाकार, 'मिस्टर इंडिया' में निभाया था कैलेंडर का किरदार

इसके अलावा दोनों ने एक साथ पहले भी कई हिट फिल्में दी है।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: July 29, 2018 2:03 PM IST

अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव की फिल्म फन्ने खां रिलीज होने को तैयार है और अब बस इसका थियेटर तक आने का इंतजार है। इस फिल्म में लंबे अर्से के बाद ऐश और अनिल एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली है। फिल्म में इन तीनों स्टार्स के अलावा एक और खास चेहरा नजर आने वाला है और वो है अनिल कपूर के खास दोस्त, एक्टर, निर्माता-निर्देशक सतीश कौशिक। सतीश इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं।

इस किरदार के लिए मेकर्स को एक ऐसे चेहरे की जरुरत थी जो फिल्म में अनिल कपूर के बेस्ट फ्रेंड के रोल में बेहतरीन काम कर सके। इसके लिए मेकर्स ने सोचा कि क्यों न किसी ऐसे शख्स को लिया जाए जिसकी झक्कास बाबू के साथ ऑफ स्क्रीन भी जबरदस्त केमिस्ट्री हो। अनिल कपूर के दोस्त के किरदार के लिए विचार-विमर्श करते हुए सामने नाम आया सतीश कौशिक का। इसके लिए जब सतीश से संपर्क किया गया तो वो अनिल कपूर के दोस्त के रोल को निभाने के लिए तुरंत तैयार हो गए।

जिन्हें नहीं पता है उन्हें बता दें कि अनिल और सतीश कौशिक निजी जिंदगी में भी अच्छे दोस्त हैं। इसके अलावा दोनों ने एक साथ पहले भी कई हिट फिल्में दी है। सतीश और अनिल कपूर की जोड़ी को हम इससे पहले, मि. इंडिया, दीवाना-मस्ताना, जमाई राजा, आवारगी और घरवाली बाहरवाली जैसी फिल्मों में देख चुके हैं। सतीश कौशिक एक जाने माने कलाकार और निर्माता-निर्देशक भी हैं। सतीश कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्में- रुप की रानी, चोरों का राजा और बधाई हो बधाई जैसी फिल्मों में अनिल कपूर ने बतौर हीरो काम किया था।

Satish Kaushik's help arrested!

अब जब ऑफ स्क्रीन इन दो दोस्तों की कमाल की बॉन्डिंग है तो जाहिर है इनके बीच इस बेहतरीन रिश्ते का जादू ऑन स्क्रीन भी दोबारा से दिखने वाला है। इस फिल्म में सतीश और अनिल रियल लाइफ के ही रिश्ते को ऑन स्क्रीन जीते हुए दिखाई देंगे। आप इन दोनों की जोड़ी को देखने के लिए कितने बेताब हैं हमें कमेंट बॉक्स में लिख जरुर बताइएगा।

बॉलीवुड के किस्सो-कहानियों और चटपटी खबरों की दुनिया में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें