Satish Shah Prayer Meet Video: टीवी और फिल्मों के दिग्गज एक्टर सतीश शाह (Satish Shah) ने निधन से पूरी इंडस्ट्री सदमे में हैं. 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले इस महान कलाकार को आज यानी 27 अक्टूबर 2025, दिन सोमवार को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई में एक प्रार्थना सभा (Satish Shah Prayer Meet) आयोजित की गई, जिसमें बॉलीवुड और टीवी जगत के तमाम सितारे शामिल हुए, लेकिन इस दौरान दिवंगत एक्टर की पत्नी मधु शाह को देख एक बार फिर सबकी आंखें नम हो गई.
प्रार्थना सभा में भावुक दिखे जॉनी लीवर और डेविड धवन
सतीश शाह को श्रद्धांजलि (Satish Shah Prayer Meet) देने इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पहुंचे. इस मौके पर मशहूर फिल्ममेकर डेविज धवन और कॉमेडी किंग जॉनी लीवर भी पहुंचे. अपने पुराने साथी कलाकार को खोने का गम इन दिग्गजों के चेहरे पर साफ झलक रहा था. इसके अलावा वेटरन एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों भी सतीश शाह को अंतिम विदाई देने के लिए प्रार्थना सभा में शामिल हुईं.
TRENDING NOW
'साराभाई Vs साराभाई' फैमिली हुई इकट्ठा
सतीश शाह के मशहूर टीवी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' आज भी दर्शकों को खूब हंसाता है. शो के कई कलाकार भी सतीश शाह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. अभिनेता सुमित राघवन अपने पूरे परिवार के साथ दिवंगत एक्टर की प्रार्थना सभा में मौजूद थे. साथ ही अभिनेता और निर्देशक जमनादास मजीठिया भी इस गमगीन माहौल का हिस्सा बने.
पत्नी मधु शाह की हालत देख छलक पड़े आंसू
प्रार्थना सभा में सतीश शाह की पत्नी मधु शाह भी मौजूद रही. इस दुख की घड़ी में उनकी हालत देखकर फैंस और साथ मौजूद सेलेब्स की आंखे एक बार फिर से छलक पड़ी. एक साथी कलाकार को खोने का दर्द हर किसी के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था.
74 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा
दिग्गज एक्टर सतीश शाह का 25 अक्टूबर 2025 को 74 साल की उम्र में किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया था. 26 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार हुआ और 27 अक्टूबर को प्रार्थना सभा रखी गई. जानकारी के मुताबिक, उन्हें घर पर ही बेहोश होने के बाद सीपीआर दिया गया था, जो अस्पताल पहुंचने तक जारी रहा, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.
Subscribe Now
Enroll for our free updates