Satish Shah Real Death Reason: बॉलीवुड और टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह (Satish Shah) के निधन के सदमे से इंडस्ट्री अभी उबर नहीं पाई है. चार दिन पहले जब उनकी मौत की खबर आई थी, तो शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि, 74 वर्षीय एक्टर का निधन किडनी फेल होने के कारण हुआ है, लेकिन अब उनके करीबी दोस्त और सुपरहिट शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' (Sarabhai vs Sarabhai) में उनके बेटे 'रोशेस' का किरदार निभाने वाले अभिनेता राजेश कुमार (Rajesh Kumar) ने दिवंगत एक्टर की मौत की वजह को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है.
'किडनी फेल होने से नहीं हई Satish Shah की मौत'
सतीश शाह (Satish Shah) के ऑन-स्क्रीन बेटे एक्टर राजेश कुमार ने साफ किया है कि, एक्टर की जान किडनी की समस्या (Kidney Failure) से नहीं गई है. हाल ही में बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए राजेश कुमार ने बताया कि, शुरुआती खबरें सही नहीं थीं. उन्होंने सतीश शाह की मौत की असली वजह से पर्दा हटाते हुए कहा, 'सतीश जी को किडनी की दिक्कत जरूर थी, लेकिन उनकी किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी सफल रही थी और उनकी सेहत अब पूरी तरह से कंट्रोल में थी.'
कैसे हुई सतीश शाह की मौत?
राजेश कुमार (Rajesh Kumar) ने इस बड़े सच का खुलासा करते हुए बताया कि, दुर्भाग्य से सतीश शाह का निधन अचानक दिल का दौरा पड़ने से हुआ. यह घटना तब हुई जब अभिनेता अपने घर पर लंच कर रह थे. अचानक उन्हें सीने में दर्द हुआ और वह गिर पड़े. इस खबर ने उनके फैंस और को-स्टार्स को और भी गहरा सदमा दिया है. राजेश कुमार ने इमोशनल होते हुए कहा कि पिछले कुछ घंटे उनके लिए बेहद मुश्किल और भावनात्मक रहे हैं. उन्होंने कहा, 'यह दुखद है, लेकिन लोगों को सच्चाई पता होनी चाहिए कि, सतीश जी की मौत किडनी फेल से नहीं, बल्कि दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से हुई थी.'
सतीश शाह का यूं जाना मनोरंजन दुनिया के लिए बड़ी क्षति
एक्टर के निधन की असली वजह सामने आने के बाद इंडस्ट्री और उनके फैंस उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं. सतीश शाह ने अपने अभिनय से दशकों को हंसाया और उनकी अचानक हुई मौत पूरी मनोरंजन दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates