ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा की गलियों में एक बार फिर ढोल-नगाड़ों की आवाज सुनाई दे रही है. सरहद पार से अपने प्यार की खातिर भारत आई सीमा हैदर ने मंगलवार को एक नन्हे राजकुमार को जन्म दिया है. इस खबर के साथ ही सचिन मीणा के घर में बधाइयों का तांता लग गया है. करीब 11 महीने के भीतर यह दूसरी बार है जब इस घर में किलकारी गूंजी है.
11 महीने में दूसरी बार माता बनीं सीमा
सीमा हैदर और सचिन मीणा के लिए साल 2026 की शुरुआत बेहद खास रहा है. मंगलवार को सीमा को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया. डॉक्टरों के अनुसार, मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं. दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल 18 मार्च 2025 को सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया था. अब एक साल पूरा होने से पहले ही बेटे के आने से उनकी कंप्लीट फैमिली का सपना पूरा हो गया है.
सीमा बनीं 6 बच्चों की मां
बेटे के जन्म के साथ ही सीमा अब 6 बच्चों की मां बन गई हैं. सीमा के पहले पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं, जो उनके साथ ही भारत आए थे. वहीं दुसरे पति सचिन मीणा के साथ सीमा की अब दो बच्चे हैं, एक बड़ी बेटी और अब यह नवजात बेटा. सीमा के सभी बच्चे अब एक ही छत के नीचे रबूपुरा में रहते हैं और सचिन उन्हें अपने बच्चों की तरह ही प्यार देते हैं.
ऑनलाइन गेम और सचिन संग प्यार
सीमा हैदर की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. PUBG गेम के जरिए शुरू हुई सचिन और सीमा की बातचीत प्यार में बदली और फिर सीमा सरहदें पार कर नेपाल के रास्ते भारत पहुंच गईं. भारत आने के बाद उन्हें कई कानूनी पचड़ों और सुरक्षा एजेंसियों की जांच का सामना करना पड़ा. हालांकि, समय के साथ चीजें सामान्य हुईं और उन्हें जमानत मिल गई. आज सीमा और सचिन केवल एक कपल नहीं, बल्कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं. वे यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपनी जिंदगी के हर छोटे-बड़े पल शेयर करते हैं. हाल ही में उन्होंने अपना नया पक्का घर भी बनाया था, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था.
रबूपुरा में जश्न का माहौल
बेटे के जन्म की खबर मिलते ही गांव के लोग और सीमा के फॉलोअर्स उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं. सचिन मीणा के परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं है क्योंकि उनके कुल (वंश) का वारिस आ गया है. सीमा हैदर का भारत आना भले ही विवादों भरा रहा हो, लेकिन आज वह एक खुशहाल परिवार के साथ अपनी नई जिंदगी का आनंद ले रही हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates