Also Read
इस दीवाली पर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी फिल्म ‘शिवाय’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अजय देवगन ने बताया था कि यह उनकी ड्रीम फिल्म है, जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है, साथ ही इस फिल्म के लिए काफी समय भी दिया है। अजय की इस बात में दम तो लगता है क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अजय देवगन ने अपनी शिवाय के लिए संजय लीला भंसाली की बाजराव मस्तानी तक छोड़ दी थी। खबरों के मुताबिक फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए अजय देवगन डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की पहली पसंद थे लेकिन बाद में ये रोल दीपिका पादुकोण ने निभाया था। अब आप इस बात को तो समझ ही सकते हैं कि जिस फिल्म के लिए अजय देवगन ने इतनी मेहनत की है वो उस फिल्म में कुछ न कुछ तो अलग होगा ही। तो चलिए हम आपको बताते हैं फिल्म शिवाय की वो 5 बातें जो इसे बाकी फिल्मों से खास बनाती हैं और हम शर्त लगा सकते हैं कि ये खास बातें जानकर आप अपने आपको थियेटर तक ले जाने से रोक नहीं पायेंगे।
1. जबरदस्त एक्शन

अजय देवगन ने फिल्म शिवाय के प्रमोशन के दौरान बताया था कि वो बॉलीवुड का एक्शन देखकर थक गये थे और उन्होंने इस फिल्म में अलग तरह का एक्शन रखा है जो लोगों ने बॉलीवुड फिल्मों में नहीं देखा होगा। फिल्म के ट्रेलर अजय देवगन की इस बात पर मोहर भी लगाते हैं क्योंकि जिस तरह का जबरदस्त एक्शन ट्रेलर में देखने को मिला है वो अभी तक किसी बॉलीवुड फिल्म में देखने को नहीं मिला है।
2. खूबसूरत लोकेशन्स

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी इस फिल्म का ज्यादातर हिस्सा बुल्गेरिया में शूट किया है। बुल्गेरिया वैसे भी दुनिया की खूबसूरत जगहों में गिना जाता है। बर्फ से लदे पहाड़ और उन पर एक्शन करते अजय, सोचकर देखिए आप खुद-ब-खुद रोमांचित हो उठेंगे।
3. नए चेहरे

बॉलीवुड में जब भी कोई बड़ा स्टार नए चेहरे लांच करता है तो फिल्म अपने आप खास बन जाती है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान अब तक कई नए चेहरे लांच कर चुके हैं लेकिन इस बार बारी अजय देवगन की है। अजय अपनी इस फिल्म से तीन नए चेहरे बॉलीवुड को देने जा रहे हैं पहली हैं सैयशा सहगल जो कि दिलीप कुमार साहब की रिश्तेदार भी है। दूसरी हैं पोलिश एक्ट्रेस एरिका कार, जो पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म में नज़र आने वाली हैं और तीसरी हैं एबिगेल जो कि इस फिल्म में अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाने जा रही हैं।
4. अजय द्वारा डायरेक्टेड फिल्म

यह बात तो आप सब जानते हैं कि अजय देवगन किस्मत से एक्टर बन गए, असल में वो एक डायरेक्टर बनना चाहते थे। जिस तरह से अजय ने इस फिल्म के लिए मेहनत की है वो हमको ट्रेलर देखने पर पता भी चलती है। आप सबने अब तक एक्शन स्टार अजय देवगन को इंजॉय किया है, अब एक एक्शन डायरेक्टर अजय को इंजॉय करिए।
5. अजय देवगन

अजय देवगन को हम सब जानते हैं, जिस तरह के वो कलाकार है उनको स्क्रीन पर देखना किसी पार्टी से कम नहीं होता है। जब-जब वो डायलॉग बोलते हैं, वो दिल को छू जाते हैं। बॉलीवुड में मात्र वही एक ऐसे कलाकार हैं जो अपनी आंखों तक से एक्टिंग कर सकते हैं। उनकी आने वाली फिल्म शिवाय को देखने के लिए इससे बड़ी क्या वजह हो सकती है।
6. फिल्म शिवाय में है 5 विलेन

आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि फिल्म शिवाय में एक नहीं दो नहीं बल्कि पांच विलेन हैं। यह बात अपने आप में खास लगती है। सोचिए जब अजय एक विलेन से लड़ते हैं तो आपके पैसे वसूल हो जाते हैं, अब आप उनको पांच विलेन्स से लड़ते देखेंगे तो आपके पैसे क्या फिल्म के दौरान पॉपकॉर्न तक वसू हो जायेंगे।
7. अजय देवगन का पहला लिप-लॉक

अजय देवगन अपनी इस फिल्म के लिए पहली बार ऑन-स्क्रीन किस कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में भी ये बात सबसे ज्यादा हाईलाइट हुई थी। लोगों को कापी अचम्भा हुआ था कि आज तक अजय ने कभी ऑन-स्क्रीन किस नहीं किया तो अब क्यों? इस पर अजय का जवाब था कि ये सीन फिल्म की जरुरत थी। ते आप तैयार हैं अजय को स्क्रीन पर किस करते देखने के लिए।
फिल्म शिवाय का ट्रेलर
हमने अपनी तरफ से आपके लिए फिल्म शिवाय को देखने की ये वजह दी हैं। आप भी हमें कमेंट करके बता सकते है कि आपके मुताबिक वो कौन सी वजहें हैं जिस कारण लोगों को अजय देवगन की ये फिल्म देखने के लिए जाना चाहिए।