Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Shabana Azmi के नाम पर साइबर ठगों ने लोगों को लगाया चूना, एक्ट्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

Shabana Azmi Complaint Against Phishing Attempt in Her Name: शबाना आजमी (Shabana Azmi) के नाम एक शख्स ठगी कर रहा है। इसको लेकर एक्ट्रेस ने शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

By: Abhay  |  Published: August 23, 2023 10:59 AM IST

Shabana Azmi के नाम पर साइबर ठगों ने लोगों को लगाया चूना, एक्ट्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

Shabana Azmi Complaint Against Phishing Attempt in Her Name: साइबर ठगी इब इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि आम आदमी के साथ-साथ अब बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स भी इसका शिकार बन रहे हैं। साइबर ठग अब तक कई स्टार्स को अपना शिकार बना चुके हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फेम एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) के साथ अभी हाल ही में ऐसी घटना हुई है। शबाना आजमी के साथ हुई इस घटना ने लोगों को हैरान कर के रख दिया है। इस मामले को लेकर शबाना आजमी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।

शबाना आजमी के नाम पर हो रही ठगी

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फेम शबाना आजमी के नाम पर कोई शख्स कई दिनों से ठगी कर रहा है। इसकी जानकारी शबाना आजमी की टीम को मिलने के बाद उन्होंने इसके खिलाफ एक्शन लिया है। शबाना आजमी की टीम ने ट्विटर पर एक नोटिस शेयर किया है और साथ ही साथ शख्स के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है। फिशिंग के इस मामले को लेकर शबाना आजमी की टीम लोगों को अगाह भी किया है। शबाना आजमी की टीम की तरफ से जो ट्वीट जारी किया गया है उसमें दो नंबर बताए गए है, जिसके द्वारा ठगी की जा रही है। साथ ही साथ शबाना आजमी की टीम इस ट्वीट उन्होंने इन दोनों नंबरों से आने वाल फोन से उठाने से भी मना किय है। जानकारी के लिए बता दें शबाना आजमी पहले भी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुकी हैं।

यहां देखें 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का वीडियो

पहले भी शबाना आजमी संग हुई है ऐसी घटना

ये पहला मालमा नहीं है कि जब शबाना आजमी ठगी का शिकार हुईं हो। इस से पहले शबाना आजमी एक बार ऑनलाइन शराब डिलीवरी को लेकर भी ठगी जा चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने शराब की होम डिलीवरी के लिए एडवांस में पेमेंट कर दी थी, लेकिन बाद में सामान उनके घर नहीं पहुंचा था। शबाना आजमी के अलावा विवेक ओबेरॉय समेत कई स्टार्स ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुके हैं।


About the Author

Abhay