Alpha: आलिया भट्ट का खूंखार रूप देख Shah Rukh Khan और Amitabh Bachchan के भी उड़े होश, टीजर देख कह डाली ये बात

Alpha Teaser: YRF की पहली फीमे लेड स्पाई मूवी 'अल्फा' का टीजर रिलीज हो गया है. 1 मिनट 55 सेकंड के वीडियो में आलिया ऐसे-ऐसे खतरनाक एक्शन करती नजर आ रही हैं, जिसे देखकर अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान भी दंग रह गए और ऐसी बात कह डाली जो अब वायरल हो रही है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: June 10, 2026 7:44 PM IST

Shah Rukh Khan and Amitabh Bachchan Reaction To Alpha Teaser: YRF की पहली फीमेल लेड स्पाई यूनिवर्स मूवी 'अल्फा' (Alpha) का टीजर जारी हो गया है. 1 मिनट 55 सेकंड के वीडियो में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और बॉबी देओल (Bobby Deol) ही छाए रहे. हालांकि, इस कहानी दर्शकों को कुछ खास भाई नहीं, लेकिन आलिया का एक्शन और खूंखार अंदाज और बॉबी देओल का लुक एक बार फिर से लोगों को अपना दीवाना बना गया. 'अल्फा' का टीजर (Alpha Teaser) वीडियो देखने के बाद फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक हर कोई आलिया के धांसू और दमदार ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहा है. लेकिन टीजर रिलीज के बाद शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन ने जो रिएक्शन (Shah Rukh Khan and Amitabh Bachchan Reaction To Alpha) दिया है वो अब चर्चा का विषय बन गया है और हो भी क्यों ना बॉलीवुड के किंग खान ने बात ही कुछ ऐसी कही है.

Alpha का टीजर देख शाहरुख खान ने दिया ऐसा रिएक्शन

10 जून 2026 की सुबह करीब 11 बजे यशराज फिल्म्स के ऑफिशियल इंस्टा और यूट्यूब चैनल पर आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म 'अल्फा' का टीजर जारी किया गया, जिसपर फैंस और क्रिटिक्स के तमाम रिएक्शन देखने को मिले. वहीं इस टीजर पर शाहरुख खान ने खास मैसेज शेयर किया. एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर 'अल्फा' का टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'उम्मीद है कि, 'अल्फा' सबका दिल जीतेगी और सीक्वल के लिए कुछ विलेन को जिंदा भी छोड़ देगी. जाओ और छा जाओ सिग्मा गर्ल! लॉर्ड बॉबी...जब आप विलेन बनते हो, तो कमाल लगते हो...बहुत बड़ा हग और शिव और उनकी पूरी टीम को ऑल द बेस्ट.'

अमिताभ बच्चन ने कही ये बात

शाहरुख खान के अलावा फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट के साथ काम कर चुके अमिताभ बच्चन ने भी एक्ट्रेस की मूवी के टीजर पर रिएक्ट किया है. बिग बी ने भी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर 'अल्फा' का टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'T 5767(i) मेरी प्यारी आलिया को बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं...'

क्या है Alpha की खासियत?

यशराज फिल्म्स के बैनर तले शिव रवैल के डायरेक्शन में बनीं आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म 'अल्फा' YRF के मशहूर स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वार', 'पठान', 'टाइगर 3' और 'वार 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शमिल हैं, लेकिन इस मूवी की खासियत यह है कि, यशराज फिल्म्स की ये पहली महिला लीड स्पाई मूवी है. इस मूवी की कमान पूरी तरह से फीमेल लीड एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के हाथों में है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…