Don 3 Update: फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 (Don 3) का लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक समय था जब खबर आई थी कि इस फिल्म में रणवीर सिंह डॉन बनकर तबाही बचाने वाले हैं. ये खबर सामने आते ही फैंस के बीच हंगामा मच गया था. फैंस भी देखना चाहते थे कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का डॉन वाला अवतार कैसा है. जिसके बाद अचानक ही ये फिल्म ठंडे बस्ते में चल गई. लोगों को लगने लगा था कि फरहान खान फिल्म 'डॉन 3' पर काम ही नहीं करना चाहते हैं. इसी बीच फिल्म 'डॉन 3' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर है कि रणवीर सिंह का फिल्म 'डॉन 3' से पत्ता साफ हो गया है. बताया जा रहा है कि फिल्म धुरंधर के हिट होने के बाद रणवीर सिंह ने फिल्म 'डॉन 3' से किनारा कर लिया है. 2 साल पहले फिल्म 'डॉन 3' में रणवीर सिंह को मेन लीड के तौर पर लिया गया था. उस दौरान शाहरुख खान काफी नाराज हो गए थे. अब दावा किया जा रहा है कि रणवीर सिंह के बाहर होते ही फिल्म 'डॉन 3' के मेकर्स को एक बार फिर से शाहरुख खान की याद आ गई है.
शाहरुख खान ने क्या रखी है शर्त?
रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान खान ने फिल्म 'डॉन 3' के लिए एक बार फिर से शाहरुख खान को अप्रोच किया है. शाहरुख खान ने बिना देर किए फिल्म 'डॉन 3' में काम करने के लिए हामी कर दी. हालांकि फिल्म 'डॉन 3' में काम करने के लिए शाहरुख खान ने भी एक शर्त रखी है. बतया जा रहा है कि फिल्म 'डॉन 3' को लेकर शाहरुख खान और फरहान खान के बीच बातचीत जारी है. इस दौरान शाहरुख खान ने दावा किया है कि वो साउथ के जानेमाने डायरेक्टर एटली के साथ फिल्म 'डॉन 3' में काम करना चाहते हैं. यानी अगर सब ठीक रहा तो एटली फिल्म 'डॉन 3' का हिस्सा बन जाएंगे. इससे पता चलता है कि बैक टू बैक हिट देने के बाद शाहरुख खान को एटली पर कितना भरोसा हो चुका है.
जब अमिताभ बच्चन को मात देने निकले शाहरुख खान
बता दें शाहरुख खान ने एटली के साथ फिल्म जवान में काम किया था. इस खबर ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है. शाहरुख खान को सालों बाद डॉन के अंदाज में देखने के लिए फैंस बेताब हो रहे हैं. साल 1978 में अमिताभ बच्चन की इस फिल्म ने जमकर कमाई की थी. जिसके बाद साल 2011 में शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन को इस फिल्म में रिप्लेस किया था. अब एक बार फिर शाहरुख खान डॉन बनकर बवाल मचाने वाले हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates