बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रहे हैं। साल 2023 शाहरुख खान के नाम रहा और उनके नाम तीन ब्लॉकबस्टर दर्ज हुईं। शाहरुख खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा और लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग शाहरुख खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, शाहरुख खान ने एक इवेंट में पहुंचे थे और यहां पर उन्होंने इसरो के साइंटिस्ट के प्रति जो व्यवहार किया है उसकी हर तरफ चर्चा हो रह है। आइए जानते हैं कि शाहरुख खान को लेकर पूरी खबर क्या है।
शाहरुख खान का वीडियो हो रहा वायरल
शाहरुख खान हाल ही में एक सम्मान समारोह में पहुंचे थे और यहां पर इसरो के के तमाम साइंटिस्ट मौजूद थे। इस दौरान स्टेज पर साइंटिस्ट के बीच शाहरुख खान पहुंचे तो चंद्रयान 3 के प्रोजेक्ट मैनेजर रहे पी वीरमुथुवेल उनके लिए जगह खाली करने लगे और लाइन से पीछे की तरफ चले गए। इस पर शाहरुख खान का जेस्चर देखने वाला था। दरअसल, जैसे ही पी वीरमुथुवेल पीछे की तरह जाने लगे तो शाहरुख खान ने उनका हाथ पकड़ा और उन्हें लाइन में खड़ा किया और खुद उनके पीछे जाकर खड़े हुए। शाहरुख खान का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
This humble act of Shah Rukh Khan went unnoticed yesterday. An ISRO Scientist was offering his place to him during the group photograph and going to stand somewhere else as he was too nervous in front of him, but SRK pulled him back to stand alongside him. What a man, @iamsrk ❤️ pic.twitter.com/bEl8BktPLy
— yash. (@YashSRK17) January 11, 2024
शाहरुख खान की फिल्मों ने मचाया धमाल
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करे तो उनकी साल 2023 में तीन फिल्में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' रिलीज हुई थी। शाहरुख खान की इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। अभी शाहरुख खान की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं जिनकी घोषणा होने बाकी है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates