King ने रिलीज से पहले ही निकाल लिया आधे से ज्यादा बजट, शाहरुख खान की फिल्म ने कमा लिए 250 करोड़!

Shah Rukh Khan Movie King Theatrical Rights: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के 250 करोड़ रुपये में थिएट्रिकल राइट्स बिक गए हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म की डील किसके साथ हुई है.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: April 21, 2026 2:09 PM IST

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार किया जाता है. 2024 और 2025 में एक्टर की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है तो फैंस का इंतजार ज्यादा हो गया है. अब फैंस को ज्यादा बेसब्र होना नहीं पड़ेगा क्योंकि शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' (King) साल 2026 के दिसंबर में रिलीज होने वाली है. इसी बीच फिल्म को लेकर बड़ी खबर आई है. लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' ने रिलीज से पहले 250 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. दरअसल, इस फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स बिक गए हैं. आइए जानते हैं कि शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर पूरी खबर क्या है.

फिल्म 'किंग' के थिएट्रिकल राइट्स की 250 करोड़ रुपये में हुई डील

एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके थिएट्रिकल राइट्स बिक गए हैं. इस रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को पेन मरुधर पूरे भारत में डिस्ट्रीब्यूट करने वाली है. पेन मरुधर ने शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के थिएट्रिकल राइट्स 250 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं. इस फिल्म के बजट 400 करोड़ रुपये बताया जाता है. इस तरह से फिल्म ने रिलीज से पहले आधा से बजट निकाल लिया है. बताते चलें कि फिल्म 'किंग' से पहले पेन मरुधर ने शाहरुख खान की 'जवान', 'डंकी', 'जीरो' जैसी कई मूवीज के थिएट्रिकल राइट्स खरीदे हैं. शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ और इसके बंपर कलेक्शन की होने की उम्मीद है.

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर होगी रिलीज

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, राघव जुयाल नजर आने वाले हैं. शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की ये पहली फिल्म होगी जो बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. गौरतलब है कि इससे पहले सुहाना खान का एक्टिंग डेब्यू हो चुका है. साल 2023 में सुहाना खान की फिल्म 'द आर्चीज' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को उनकी कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है. ये फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.