Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

शाहरुख खान की डार्क कॉमेडी में विजय वर्मा संग स्क्रीन शेयर करेंगी आलिया भट्ट ?

आलिया भट्ट और विजय वर्मा को दर्शकों ने फिल्म 'गली बॉय' में पहली बार साथ देखा था।

By: Rahul Sharma  |  Published: September 21, 2020 8:33 PM IST

शाहरुख खान की डार्क कॉमेडी में विजय वर्मा संग स्क्रीन शेयर करेंगी आलिया भट्ट ?
Alia Bhatt, Vijay Verma, Shah Rukh Khan, आलिया भट्ट, विजय वर्मा, शाहरुख खान, बॉलीवुड न्यूज, बॉलीवुड गॉसिप, एंटरटेनमेंट न्यूज, Bollywood News, Bollywood Gossip, Entertainment News

बॉलीवुड के 'किंग खान' मिस्टर शाहरुख खान ने भले ही एक्टिंग से ब्रेक ले लिया हो लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि वो फिल्म इंडस्ट्री से भी ब्रेक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। शाहरुख खान लगातार अपने बैनर की अपकमिंग फिल्मों और वेब सीरीजेज का ऐलान कर रहे हैं, जो आने वाले वक्त में दर्शकों के सामने होंगी। इनमें अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'बॉब विस्वास' मुख्य है, जो डायरेक्टर सुजॉय घोष की सुपरहिट फिल्म 'कहानी' का स्पिन ऑफ है। इसके अलावा शाहरुख खान अभिनेता अर्जुन कपूर की 'मुजफ्फरनगर शेल्टर' का भी निर्माण कर रहे हैं, जो कि एक थ्रिलर फिल्म होगी।

अगर शाहरुख खान के बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की अपकमिंग फिल्म की बात की जाए तो सुनने में आ रहा है कि उन्होंने आलिया भट्ट और विजय वर्मा को एक डार्क कॉमेडी फिल्म के लिए साइन किया है, जो कि एक महिला प्रधान फिल्म होगी।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने पीपिंगमून को जानकारी दी है कि, आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म का नाम 'डार्लिंग्स' रखा गया है, जो आगे चलकर बदला जा सकता है। यह फिल्म एक डार्क कॉमेडी होगी, जो साउथ बॉम्बे की मां-बेटी की जिंदगी के आसपास घूमती दिखाई देगी। फिल्म में 'गली बॉय' फेम विजय वर्मा भी नजर आएंगे, जो आलिया भट्ट के पति का किरदार निभाते दिखेंगे।

फिल्म डार्लिंग्स आलिया भट्ट और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की दूसरी फिल्म है। इससे पहले आलिया भट्ट ने किंग खान के बैनर की डियर जिंदगी की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी था। शाहरुख खान और आलिया भट्ट की जोड़ी ने दर्शकों के प्रभावित किया था।

अगर आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों की बात की जाए तो वो अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र सीरीज, राजामौली की ट्रिपल आर और संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्में कर रही हैं।