‘डॉन 3’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर, ठंडे बस्ते में जा सकती है शाहरुख खान की ये फिल्म ?

फरहान का कहना है कि वह अभी इस फिल्म को नहीं बनाएंगे...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: February 7, 2019 8:48 PM IST

पिछले साल ही शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म जीरो रिलीज हुई थी। किंग खान के फैंस को इस फिल्म के बेसब्री से इंतजार था लेकिन जब इस फिल्म ने सिनेमाघरों में एंट्री मारी तो इसने हर किसी को निराश कर दिया। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद अब शाहरुख अपनी अगली फिल्म को साइन करने से पहले 100 बार सोच रहे है। जब शाहरुख ने राकेश शर्मा की बायोपिक सारे जहां से अच्छा के ऑफर को ठुकरा दिया तो इस बात पर मुहर लग गई कि वाकई में अब शाहरुख फूंक फूंककर कदम रखना चाहते है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि किंग खान फरहान अख्तर की डॉन सीरीज की फिल्म की अगली कड़ी नजर आ सकते है और इसी वजह से उन्होंने राकेश शर्मा की बायोपिक को करने से भी इंकार कर दिया है। बता दें कि डॉन 3 के आने की खबर सुनकर शाहरुख के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। ताजा जानकारी की माने तो फरहान ने इस फिल्म को आ रही खबरों को झूठा बता दिया है। सुनने में आ रहा है कि फरहान आने वाले कई सालों तक अपने कई प्रोजेक्ट में व्यस्त रहने वाले है और उनका कहना है कि वह डॉन 3 अभी नहीं बना रहे है। दीपिका पादुकोण का डोसा या शाहरूख खान का पान क्या खाना पसंद करेंगे आप, मेन्यू में ये सितारें भी है शामिल, देखें लिस्ट

एक्टिंग प्रोजेक्ट को लेकर सीरियस हुए फरहान

हाल ही में केजीएफ के जरिए फरहान ने कन्नड़ फिल्मों में हाथ आजमाया है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि फिल्ममेकिंग के साथ-साथ अब फरहान अपने एक्टिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी सीरियस हो गए है। जल्द ही फरहान राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म तूफान में नजर आएंगे। इसके अलावा वह द स्काई इज पिंक में भी दिखाई देंगे। ऐसे में साफ है कि फरहान अपने एक्टिंग करियर को लेकर काफी सीरियस है और हो सकता है कि आने वाले दिनों में वह और भी फिल्में साइन कर सकते है। सलमान खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक..., मीडिया के कैमरों से लव-बाइट्स नहीं छुपा पाए बॉलीवुड के ये 9 कलाकार

क्या वाकई में शाहरुख के पास अभी नहीं है कोई फिल्म ?

बात की जाए डॉन 3 की तो बीते दिनों ही कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इस समय शाहरुख के पास कोई भी फिल्म नहीं है। अगर ये बात सच साबित हो जाती है तो इसका मतलब यही है कि शाहरुख वाकई में इस फिल्म में नजर नहीं आएंगे। फिलहाल तो हम यही कामना करेंगे कि फरहान जल्द से जल्द इस फिल्म को बनाए और किंग खान के फैंस को तोहफा दे डालें।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...