‘धूम 4’ में जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे शाहरुख खान, इन 2 एक्टर्स की भी हो सकती है एंट्री

इस फिल्म को लेकर काफी सीरियल है शाहरुख खान....

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: June 10, 2019 4:34 PM IST

शाहरुख खान के फैंस ये जानने के लिए काफी उत्सुक है कि आखिर जीरो के बाद वह किस प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। कुछ दिन पहले ही शाहरुख ने अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह इन दिनों 4-5 स्क्रिप्ट्स पढ़ रहे है। इसी के साथ ही उन्होंने खुलासा किया था कि जो भी स्क्रिप्ट उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आएगी, वह तुरंत उसपर काम शुरु कर देंगे। वहीं बीते कुछ महीनों में शाहरुख को कई दफा यशराज स्टूडियो के बाहर भी देखा जा चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि शाहरुख यशराज की नई फिल्म धूम 4 में नजर आ सकते है।

इसी बीच ऐसी भी खबरें आई कि शाहरुख डॉन 3 में भी नजर आएंगे लेकिन फरहान अख्तर ने इस तरह की खबरों का खंडन किया था। लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म में रणबीर कपूर के आने के चांसेज ज्यादा है। खैर बात करें धूम 4 की तो इसे लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आ रही थी। पहले सुनने में आया कि सलमान इस फ्रेन्चाइजी की चौथी फिल्म में दिखेंगे।

(इसे भी पढ़ें- ‘धूम 4’ पर अभिषेक बच्चन का सबसे बड़ा खुलासा, टूट जाएगा करोड़ों फैंस का दिल...)

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए गए बयान में फिल्म से जुड़े सूत्र ने कहा है कि यशराज बैनर इस फिल्म में शाहरुख को लेने की इच्छुक है। अगर शाहरुख इस फिल्म को करने के लिए हामी भर देते है तो फिल्म में जॉन अब्राहम और उदय चोपड़ा पुलिस के रोल में नजर आने वाले है।

(इसे भी पढ़ें- ‘धूम 4’ की तैयारियां हुई शुरू ? यशराज स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए शाहरुख खान)

शाहरुख को है एक हिट फिल्म की तलाश

बीते कुछ साल शाहरुख के लिए अच्छे नहीं रहे है। जब हैरी मेट सेजल से लेकर जीरो तक को दर्शकों ने मिला जुला रिस्पॉन्स ही दिया था। ऐसे में शाहरुख को इस समय एक जबरदस्त हिट की तलाश है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि शाहरुख के लिए इस समय धूम 4 एक रामबाण की तरह काम कर सकता है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Jun 8, 2:08 PM