Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'बोलो जुबान केसरी...' शादी में दुल्हन ने Shah Rukh Khan से की अजीब डिमांड, सुनकर एक्टर बोले, 'बैन करवाओगी...'

Shahrukh Khan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अभिनेता से दुल्हन अजीब डिमांड करती दिख रही है. इस स्थिति को शाहरुख ने कैसे संभाला? आइए वीडियो में दिखाते हैं.

By: Kavita  |  Published: December 4, 2025 2:58 PM IST

'बोलो जुबान केसरी...' शादी में दुल्हन ने Shah Rukh Khan से की अजीब डिमांड, सुनकर एक्टर बोले, 'बैन करवाओगी...'

Shahrukh Khan Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार किंग खान अपने सेंस ऑफ ह्यूमर को लेकर फैंस के बीच छा गए हैं. शाहरुख अक्सर आलीशान शादियों में परफॉर्म करते हुए देखे गए हैं और हाल ही में वह दिल्ली के एक शादी में पहुंचे. इस मौके पर शाहरुख खान से दुल्हन ने पान मसाला से जुड़ी अजीब ही डिमांड कर दी, जिस वजह से शाहरुख खान फंस गए. हालांकि, इस मौके को भी अभिनेता ने इतने शानदार अंदाज में संभाला कि फैंस उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं. आइए आपको वो वीडियो दिखाते हैं.

शाहरुख खान से दुल्हन ने की दिलचस्प डिमांड

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शाहरुख एक हाई-फाई शादी में परफॉर्मेंस देने आते हैं, लेकिन यहां पर दुल्हन कुछ और ही डिमांड कर देती है. दुल्हन की तरफ से शाहरुख खान से पान मसाला का डायलॉग बोलने के लिए कहा जाता है. दुल्हन गुजारिश करती है कि शाहरुख एक बार जुबां केसरी बोल दें. दुल्हन की डिमांड सुनकर पहले तो शाहरुख हैरान रह जाते हैं लेकिन फिर उनके चेहरे पर स्माइल आ जाती है. वह हंसते हुए कहते हैं कि अगर एक बार किसी ने ऐसे ब्रांड का विज्ञापन कर लिया तो उसे सालों साल याद दिलाते रहते हैं. अब वो बंद हो चुका है और शादी जैसे मौके पर इसका जिक्र करना ठीक नहीं है.

देखें वीडियो

शाहरुख खान ने ऐसे संभाला मामला

हालांकि, दुल्हन शाहरुख की बात सुनकर मानती नहीं है और वह इशारों में किंग खान से मजे लेने लगती है. तब शाहरुख मस्ती भरे अंदाज में बोलते हैं, 'आप मेरी फैन हैं या फिर विमल की.' शाहरुख खान ने इस स्थिति को बहुत अच्छी तरह संभाला है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है पान मसाला वाला मामला

बता दें कि कुछ समय पहले ही शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने पान मसाला का विज्ञानपन किया था और इसी वजह से उन्हें नोटिस मिला था. आरोप था कि विज्ञापनों में उत्पाद को ऐसे दिखाया गया था जैसे उसमें केसर या फिर कोई अच्छी क्वालिटी की सामाग्री शामिल है और ऐसा कुछ भी नहीं था. इस विज्ञापन की वजह से शाहरुख खान लंबे समय तक सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए थे.