दोस्तों के साथ पार्टी करने पर ट्रोलर्स ने सुहाना खान पर लगाया 'इस्लाम' की तौहीन का आरोप, बोले- 'कुछ तो शर्म...'

शर्टलैस दोस्तों के साथ पार्टी करके सुहाना खान सोशल मीडिया पर हो गई बुरी तरह से ट्रोल...

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: June 25, 2019 10:10 AM IST

हाल ही में शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान की कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही थीं, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों में सुहाना अपने शर्टलैस दोस्तों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं सुहाना के हाथ में बीयर का ग्लास भी साफ देखा जा सकता है। वैसे तो लोगों को सुहाना का ये कूल अंदाज काफी पसंद आया लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को सुहाना की हरकत नागवार गुजरी है। यही वजह है कि तस्वीर शेयर करने के कुछ समय बाद ही सुहाना खान सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गई है।

सोशल मीडिया पर सुहाना को खूब खरीखोटी सुनने को मिल रही है। इतना ही नहीं कुछ लोग सुहाना को इस्लाम की दुहाई देते हुए अपना व्यवहार सुधारने की सलाह दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने हिदायद देते हुए लिखा, 'सुहाना तुमको हमेशा यह बात याद रखनी चाहिए कि तुम एक मुस्लिम लड़की हो।'

(इसे भी पढ़े- इस अंदाज में पार्टी करती नजर आई सुहाना खान, वायरल तस्वीरों में दोस्त के साथ खूब करती दिखी मस्ती)

देखें सुहाना की तस्वीरें-

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'भले ही तिम विदेश में पढ़ाई कर रही हो लेकिन तुमको वहां जा कर भी यह याद रखना चाहिए वो विदेशी है और तुम एक भारतीय मुस्लिम हो। तुम्हारे पिता को ये तस्वीरें देख कर काफी बुरा लगेगा।' इतना ही नहीं एक यूजर ने तो गुस्से में आकर यह तक लिख डाला कि, 'यह तुमने किस तरह के कपड़े पहने हुए हैं। सुहाना तुमको शर्म आनी चाहिए।'

(इसे भी पढ़े- डांस फ्लोर पर किंग खान की लाडली बेटी सुहाना ने लगाई आग, बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों के उड़ सकते है होश)

देखें लोगों के कमेंट्स-

सोशल मीड़िया पर सुहाना की तस्वीर पर मिल रहे कमेंट्स को देख कर इतना तो साफ है कि, लोगों को सुहाना का यह अंदाज बिल्कुल रास नहीं आ रहा है। यही वजह है कि सुहाना ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है जब शाहरूख की बेटी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आई हों। पहले भी कई बार सुहाना इंटरनेट की दुनिया में लोगों की खरीखोटी सिन चुकी हैं। बहरहाल, आपको सुहाना की ये तस्वीरें कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...