शाहीर शेख ने कहा सुप्रिया पिलगांवकर मेरी पसंदीदा हैं

शाहीर ने कहा, "वह अपने साथ हमेशा सकारात्मकता लाती हैं और उनकी मुस्कान बहुत अच्छी है। शूटिंग के दौरान वह हमेशा अपने सह-कलाकारों की मददगार रही हैं।"

WrittenBy
By: IANS | Published: February 18, 2016 10:56 AM IST

अभिनेता शाहीर शेख ने बताया कि वह अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और वह हमेशा से उनसे अभिनय सीखना चाहते थे। वह आगामी टेलीविजन धारावाहिक 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में सुप्रिया पिलगांवकर के बेटे का किरदार निभाते नजर आएंगे।

'नव्या..नई धड़कन नए सवाल' और 'महाभारत' जैसे धारावाहिकों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता शाहीर ने कहा, "मैं सुप्रिया पिलगांवकर का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। वह हमेशा से मेरी पसंदीदा रही हैं। जब मैं छोटा था तो मैंने पहला धारावाहिक 'तू तू मैं मैं' देखना शुरू किया, इसके बाद मुझे वह काफी पसंद आईं।"

उन्होंने कहा, "मैं खुद को भाग्यशाली मान रहा हूं कि मुझे यह अवसर प्राप्त हुआ। वह हमेशा अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देना चाहती हैं और इससे उनके आसपास कलाकार भी प्रेरित होते हैं।"

शाहीर ने कहा, "वह अपने साथ हमेशा सकारात्मकता लाती हैं और उनकी मुस्कान बहुत अच्छी है। शूटिंग के दौरान वह हमेशा अपने सह-कलाकारों की मददगार रही हैं।"

सचिन पिलगांवकर की पत्नी सुप्रिया दो दशकों से मनोरंजन-जगत का प्रमुख हिस्सा रही हैं।सुप्रिया ने 'ससुराल गेंदा फुल', 'एक ननद की खुशियों की चाबी..मेरी भाभी' और 'तू तोता मै मैना' जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' का प्रसारण 29 फरवरी से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा।