दोस्तों यह हम सब जानते हैं कि शाहिद कपूर बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने कमीने और हैदर जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया है। हां, यह बात अलग है कि पिछले कुछ महीनों में उनके नाम एक भी सुपरहिट फिल्म नहीं आयी है लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि बॉलीवुड डायरेक्टर्स शाहिद से किनारा करने लगे हैं। इस समय भी शाहिद के पास बड़े-बड़े डायरेक्टर आ रहे हैं लेकिन वो सोच-समझ कर फिल्मों को साइन कर रहे हैं। [इसे भी पढ़ें- शाहिद कपूर की आने वाली इन 4 फिल्मों के नाम जानकर हिल जायेंगे बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकार !!]
बीते दिनों ही इस खबर पर पक्की मुहर लगी है कि वो डायरेक्टर श्री नारायण सिंह की नई फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू में मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। इसके बाद खबर आ रही है कि शाहिद कपूर डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की नई फिल्म में भी दिखाई दे सकते हैं। डेक्कन क्रॉनिकल की एक खबर के अनुसार, हाल में ही शाहिद कपूर को राकेश ओमप्रकाश मेहरा के ऑफिस के बाहर देखा गया है। जिसके बाद ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि शाहिद, राकेश की नई फिल्म कबड्डी में मुख्य किरदार निभाते दिख सकते हैं।
राकेश ओम प्रकाश मेहरा की कबड्डी को पहले ऋतिक रोशन करने वाले थे लेकिन उन्होंने हाल में ही विकास बहल की सुपर 30 साइन की है। जिस कारण राकेश किसी नए अभिनेता की तलाश में थे। ऐसा लग रहा है कि राकेश की यह तलाश शाहिद कपूर के ऊपर जाकर रुकी है। देखना होगा कि राकेश इस खबर पर आधिकारिक मुहर कब तक लगाते हैं ? [इसे भी पढ़ें- इस सुपरहिट डायरेक्टर के साथ एक नई सुपरहीरो फिल्म करने जा रहे हैं ऋतिक रोशन....]
वैसे आपको बता दें कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा इस समय अपनी नई फिल्म फन्ने खां में बिजी हैं। जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, अनिल कपूर और राजकुमार राव मुख्य किरदार निभा रहे हैं। हाल में ही फिल्म का ऑफीशियल लोगो रिलीज किया गया था। ऐसा संभव हो सकता है कि राकेश अपनी फन्ने खां को खत्म करने के बाद शाहिद कपूर के साथ फिल्म कबड्डी को शुरु करें।