Shahid Kapoor and Nora Fatehi Come Together: बॉलीवुड और या फिर साउथ इंडस्ट्री में बनने वाली फिल्मों में फ्रेश जोड़ियों को देखने के लिए दर्शक भी बेताब रहते हैं। ऐसा ही इस बार भी देखने को मिलने वाला है। बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) जल्द ही एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं। यह इसलिए है क्योंकि दोनों स्टार्स के बीच एक बात कॉमन है और वो है डांस। दोनों ही अपने-अपने डांस को लेकर चर्चा में रहते हैं। नोरा और शाहिद ने एक इवेंट में साथ में परफॉर्म किया जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू कर दिया। Also Read - करण जौहर के चैट शो पर साथ दिखे शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी !! फैंस को दिया 'कबीर सिंह 2' का हिंट
जबसे शाहिद कपूर और नोरा फतेही ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है, तभी से फैंस ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि क्या दोनों ने किसी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। दोनों स्टार्स के फैंस शाहिद और नोरा को एक साथ प्रोजेक्ट में देखने के लिए बेताब हैं। एक यूजर ने तो यहां तक कमेंट किया, 'उन्हें साथ में फिल्म बनानी चाहिए।' तो दूसरे यूजर ने कहा, 'हां शाहिद कपूर और नोरा को एक साथ देखने के लिए एक्साइटेड हूं।' वहीं दूसरी ओर दर्शकों ने शाहिद और नोरा को परफॉर्म करते हुए देखने के बाद दोनों की जमकर तारीफ की। Also Read - बॉलीवुड फिल्मों में इन जोड़ियों ने किया हैरान, नंबर 9 के पेयर को देखकर नहीं होगा विश्वास
डांस रिहर्सल वीडियो में शाहिद और नोरा के बीच की मस्ती और दोस्ती ने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर को आखिरी बार फिल्म 'जर्सी' में देखा गया था। इस फिल्म में अभिनेता के साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में थीं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई। 'जर्सी' की असफलता पर शाहिद कपूर ने रिएक्शन देते हुए कहा था कि कोरोना वायरस के बाद हमें दर्शकों को समझने की बहुत जरूरत है। दर्शकों क्या चाहते हैं ये समझना जरुरी है।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।