O Romeo: बॉलीवुड डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) स्टारर फिल्म 'ओ रोमियो' (O Romeo) बॉक्स ऑफिस पर उतरे के लिए पूरी तरह से तैयार है. 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली ये 'ओ रोमियो' को सेंसर बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिल गई है. हालांकि, सर्टिफिकेट देने से पहले बोर्ड की तरफ से फिल्म पर जमकर कैंची चलाई गई है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि बोर्ड मेंकर्स की तरफ से इंटीमेट सीन्स पर नहीं बल्कि दूसरे दृश्यों पर हंटर चलाया गया है.
O Romeo को कौन सा सर्टिफिकेट मिला?
13 फरवरी को रिलीज होने वाली 'ओ रोमियो' को बोर्ड की तरफ से हरी झंडी दिखाते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा 'A' सर्टिफिकेट प्रमाणपत्र दिया गया है. बता दें कि, 'कबीर सिंह' के बाद शाहिद कपूर की ये दूसरी फिल्म है, जिसे ये रेटिंग मिली है.
फिल्म में सेंसर बोर्ड ने क्या-क्या बदलाव किए?
- डायलॉग्स और सीन्स पर चली कैंची - बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म निर्माताओं को सर्टिफिकेट मिलने से पहले इसमें कुछ डायलॉग्स में बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं. फिल्म में 'आइटम' शब्द को बदलकर 'कुमारी' कर दिया गया है. वहीं कुछ आपत्तिजनक शब्दों को म्यूट किया गया है या पूरी तरह से हटा दिया गया है.
- इंटीमेट सीन्स से नहीं हुई कोई आपत्ति - दिलचस्प और हैरानी की बात तो यह है कि, फिल्म में रोमांटिक और इंटीमेट सीन्स को सेंसर बोर्ड ने बिल्कुल नहीं छुआ है, बोर्ड की तरफ से उनमें कोई कट नहीं लगाया गया है.
- हिंसा वाले सीन्स हुए कम - बता दें कि, फिल्म में हिंसा से भरे कुछ सीन्स को छोटा किया गया है. जिसमें गला काटने वाले एक क्लोज-अप सीन को 3 सेकंड छोटा किया गया है. इसके अलावा, खून से सने सिर पर वार करने और एक महिला के चेहरे पर खून की छींटे पड़ने वाले सीन को भी 2-2 सेकंड कम किया गया है.
- वहीं, एक महिला को थप्पड़ मारने वाले सीन को भी 20% तक छोटा कर दिया गया है.
कितना है O Romeo का रनटाइम?
'ओ रोमियो' पर तमाम कट्स के अलावा सीबीएपस ने तंबाकू और धूम्रपान विरोधी चेतावनी डिस्क्लेमर की अवधि को बढ़ा दिया गया है, जिससे फिल्म के कुल रनटाइम में करीब 2 मिनट का समय और जुड़ गया है, जिससे इस मूवी की कुल लंबाई अब 2 घंटे 58 मिनट और 41 सेकंड हो गई है.
कितना है O Romeo का बजट?
विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी 'ओ रोमियो' एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी मुंबई पर आधारित है और यह हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है. वहीं अगर बात करें इस फिल्म के बजट की तो वो 75 से 80 करोड़ रुपए है. ऐसे में इसे हिट होने के लिए बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा.
Subscribe Now
Enroll for our free updates