कबीर सिंह ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर शाहिद कपूर का छलका दर्द, करीना संग ब्रेकअप पर बोले- मेरे क्लीन शेव रहने से...

'कबीर सिंह' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर यकायक ही करीना कपूर का नाम बीच में आ गया।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: May 13, 2019 7:20 PM IST

शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने इश्क में फुके मेडिकल स्टूडेंट का किरदार निभाया है जिसे एक लड़की से प्यार हो जाता है। लेकिन प्यार में फेल होने पर कैसे उसका इश्क दीवानगी की हद पार करते हुए अपने चरम पर पहुंच जाता है। जिसमें वो खुद को मिटाने के लिए ही आतुर हो उठा है। ये फिल्म ऐसे फुके आशिकों की कहानी है जो प्यार में सफल नहीं हो पाए।

वैसे, एक्टर शाहिद कपूर भी अपनी निजी जिंदगी में ब्रेकअप और प्यार में असफलता का स्वाद चख चुके हैं। सालों तक करीना कपूर को डेट करने के बावजूद शाहिद और करीना के प्यार को मंजिल नहीं मिली। इनके ब्रेकअप के बाद करीना ने जहां सैफ अली खान का हाथ थाम लिया तो सालों बाद जाकर शाहिद कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री के बाहर जाकर मीरा राजपूत से शादी रचा ली। फिल्म इंडस्ट्री में शाहिद और करीना के प्यार के चर्चे खूब रहे थे। हे भगवान...! 'कबीर सिंह' में अपने कैरेक्टर में घुस जाने के लिए शाहिद कपूर ने उधार तक मांगे कपड़े

अब अपनी फिल्म 'कबीर सिंह' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर यकायक ही करीना कपूर का नाम बीच में आ गया। दरअसल, इस दौरान मीडिया से बात करते वक्त एक पत्रकार ने जब शाहिद से पूछा कि क्या उन्होंने निजी जिंदगी में भी दिल टूटा है। इस पर शाहिद कपूर ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'पहले ये बताओ किसका नहीं टूटा है। यहां मौजूद जितने भी हैं मुझे नहीं लगता कि किसी का दिल न टूटा हो।' कबीर सिंह ट्रेलर रिएक्शन: इश्क में खुद को मिटाने की शाहिद कपूर की जिद्द देख उफना फैंस का क्रेज, ट्वीट कर कहा- बॉक्स ऑफिस पर आग...

इसके बाद आगे जाकर शाहिद ने कहा, 'आप मेरी लाइफ के इस फेज से मिले होंगे। फर्क सिर्फ इतना था कि उस वक्त मैं क्लीन शेव रहता था, इससे मेरे दिल में क्या चल रहा है, ये किसी को पता नहीं लगता था।' शाहिद ने कहा, 'दिल तो सबका टूटता है और मुझे लगता है कि कबीर सिंह के लेवल तक कोई नहीं ले जाता। बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जो उसकी तरह करते हैं। शायद इसीलिए आप ऐसे किरदार को पर्दे पर देखना पसंद करते है। लेकिन जब आपका दिल टूटता है तो कुछ अच्छा नहीं लगता है। ऐसा लगता है कि सब कुछ ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म के जैसे है। जिंदगी बिना रंग के हो जाती है। इन सबसे उबरना होता है।' सिल्वर स्क्रीन पर नशे में धुत, खुद को तबाह करते इन बॉलीवुड स्टार्स को देख कांप उठे थे दर्शक, शाहिद कपूर ने तो दो बार किया हैरान

खैर, लेकिन इस फिल्म का ट्रेलर आपको कैसा लगा, ये आप हमें कमेंट कर जरुर बताइएगा। बॉलीवुड की खबरों को पढ़ने के लिए आप बने रहिए बॉलीवुड लाइफ हिंदी के साथ।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...