कंगना रनौत को मिला शाहिद कपूर का साथ, 'कबीर सिंह' ने 'मेंटल है क्या' के लिए कहा- मुझे खुशी है...

वक्त बीता और बात गई

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: May 13, 2019 9:00 PM IST

एक वक्त था जब शाहिद कपूर और कंगना रनौत के बीच छत्तीस का आंकड़ा था। इन दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें तब सामने आना शुरू हुई जब दोनों ने एक साथ विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' में साथ काम किया था। लेकिन खैर, वक्त बीता और बात गई। ताजा मामला ये है कि दरअसल, कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' पहले उसी दिन रिलीज होनी थी जिस दिन शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' सिनेमाघर पहुंच रही है।

दोनों की रिलीज डेट 21 जून थी और इसे एक बड़ा क्लैश माना जा रहा था। दोनों की फिल्में एक साथ एक दिन रिलीज होने पर दोनों ही फिल्मों के कारोबार पर इसका असर पड़ना तय था। लेकिन इस पर कंगना रनौत की फिल्म के मेकर्स ने अपने फैसले में बदलाव करते हुए अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। अब ये फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होनी है। कबीर सिंह ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर शाहिद कपूर का छलका दर्द, करीना संग ब्रेकअप पर बोले- मेरे क्लीन शेव रहने से...

लेकिन, यहां अड़चन ये है कि ठीक इसी दिन ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' भी रिलीज होनी है। इसका ऐलान मेकर्स ने काफी पहले ही कर दिया था। अब कंगना रनौत की फिल्म की रिलीज के लिए भी यही तारीख सामने आने पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

खैर, लेकिन यहां हम शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' की बात कर रहे हैं। इस फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फैंस को अब फिल्म देखने के लिए बेकाबू कर गया है। कबीर सिंह ट्रेलर रिएक्शन: इश्क में खुद को मिटाने की शाहिद कपूर की जिद्द देख उफना फैंस का क्रेज, ट्वीट कर कहा- बॉक्स ऑफिस पर आग...

इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्ट इवेंट पर जब शाहिद कपूर से अब अपनी फिल्म के सोलो रिलीज से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हमने अपनी फिल्म की रिलीज डेट 1 साल पहले एनाउंस कर दी थी और हम पूरी तरह से तैयार थे कि हम इसी तारीख को आ रहे हैं। हम खुश हैं कि हमें सोलो रिलीज मिल रही है। अब हां, एकता कपूर ने भी ऐलान किया है कि उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। मैं उन्हें बेस्ट लक विश करता हूं। राजकुमार राव और कंगना रनौत बेहतरीन एक्टर्स हैं और हम खुश हैं कि हमें सोलो रिलीज मिल रही है।'

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...