‘दंगल’ की पार्टी में शाहिद कपूर ने दिखाई दबंगई, इस नए-नवेले एक्टर से कहा ‘जूता मारुं उतार के’?

आमिर खान की 'दंगल' पार्टी के दौरान शाहिद कपूर और हर्षवर्धन कपूर में हुई यह मज़ाकिया नोंक-झोंक

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: February 7, 2017 8:26 PM IST

आज तक बॉलीवुड में शाहिद कपूर हमेशा एक चॉकलेटी एक्टर के रुप में ही जाने जाते रहे हैं लेकिन हाल में एक पार्टी के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है कि आपकी नज़रों में उनकी इमेज बदल सकती है। असल में शाहिद कपूर अपनी बीबी मीरा राजपूत के साथ आमिर खान की ‘दंगल’ पार्टी में पहुंचे थे। जहां मीडिया के सामने उन्होंने अपने जूनियर एक्टर हर्षवर्धन कपूर को कह दिया, ‘जूता मारूं उतार के’? अगर आप सोच रहे है कि इन दोनों के बीच ऐसा क्या हो गया कि शाहिद ने इतनी बड़ी बात कह दी, तो हम कहेंगे कि ज़रा रुकिये जनाब, नीचे तो आइये। [इसे भी पढ़ें- फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की पार्टी में सलमान खान और यूलिया वांतूर के बीच हुई जोरदार झड़प ?]

असल में शाहिद कपूर अपनी बीबी मीरा राजपूत के साथ मीडिया से बातचीत कर रहे थे। तभी उनके पीछे से सोनम कपूर के भोले-भाले भाई हर्षवर्धन गुजरे। वो पार्टी अटैंड करके अपने घर की ओर निकल रहे थे। जब हर्षवर्धन ने शाहिद को बाय कहा तो शाहिद ने उनसे पूछा कि क्या वो पार्टी से जा रहे हैं ? हर्ष ने हां में जवाब दिया और आगे बढ़ गए। इसके बाद शाहिद मीडिया से बात करते हुए कहने लगे कि, ‘आज कल के नए लड़कों को क्या हो गया है, शादीशुदा कपल अभी-भी यहां है और यह पार्टी से जा रहे हैं।' इस पर हर्षबोल पड़े, ‘सीनियर्स के लिए जगह दे रहे हैं।’ इसके बाद शाहिद कपूर ने मज़ाकिया अंदाज में हर्ष को कह दिया, ‘जूता मारूं उतार के? सीनियर बोल रहा है।’ [इसे भी पढ़ें- जब सलमान खान से थप्पड़ खाते-खाते बचे वरुण धवन !!]

वैसे हमें यह बात समझ नहीं आयी कि शाहिद सीनियर बोलने पर इतना नाराज़ क्यों हो उठे ? आखिरकार वो हर्ष के सीनियर तो हैं हीं। आपको यहां बता दें कि शाहिद कपूर, हर्षवर्धन की बड़ी बहन सोनम कपूर के साथ फिल्म ‘मौसम’ में काम कर चुके हैं। जबकि हर्षवर्धन ने पिछले साल ही राकेश ओम प्रकाश मेहरा की मिर्जया की बॉलीवुड में एंट्री ली है। वैसे आपका इस पूरे प्रकरण पर क्या सोचना है हमें कमेंट करके जरुर बतायें।