रणवीर और शाहिद की लड़ाई हुई बद-से-बदतर, शाहिद छोड़ सकते हैं फिल्म ‘पद्मावती’

रणवीर सिंह का फिल्म 'पद्मावती' के प्रति यह रवैया देखकर लगता है कि उन्हें अपने सबसे पसंदीदा डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के ऊपर विश्वास नहीं हैं

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: October 7, 2016 4:19 PM IST

संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ आब उनके गले की अटकी हुई हड्डी बन गयी है। हमने आपको पहले भी बताया था कि किस तरह से रणवीर सिंह ने फिल्म को लेकर अपनी शर्ते रखी थीं, जिसके बाद संजय के सामने परेशानियां खड़ी हो गयीं थी। अब एक बार फिर से रणवीर सिंह ने फिल्म को शूट करने के शर्त रख दी है, जिसने एक्टर शाहिद कपूर को नाराज़ कर दिया है। खबरें यह है कि रणवीर सिंह की यह शर्त कुछ ऐसी है कि शाहिद ने संजय को फिल्म से बाहर जाने तक कि बात कह डाली है। [इसे भी पढ़ें- सलमान खान ने अक्षय कुमार को बताया, वो ही है बॉलीवुड के असली 'सुल्तान']

असल में रणवीर सिंह फिल्म के शुरुआत से ही अपने रोल को लेकर काफी चिंतित थे। जिस कारण उन्होंने संजय से फिल्म की स्क्रिप्ट शूट से पहले मांग ली थी। इस बात से संजय को काफी धक्का लगा था लेकिन बाद में दीपिका ने दोनों को समझाकर सारी बातें खत्म कर दी थीं। अब संजय को फिल्म शूट करने की देर थी लेकिन एक बार फिर रणवीर ने अपनी शर्त रख दी है। इंडस्ट्री के सेर्सेज के मुताबिक रणवीर ने संजय से फिल्म को शुरु करने की शर्त रकी है कि जब फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ होगा तो उसमें सिर्फ वो और उनकी पद्मावती यानि की दीपिका पादुकोण होंगी। रणवीर की इस बात से शाहिद के तम बदन में आग सी लग गयी है और उन्होंने संजय को फिल्म से बाहर जाने की बात कह दी है। [इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं अपनी पहली फिल्म 'मिर्जया' के लिए हर्षवर्धन के लिए कितने रुपये मिले हैं ?]

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि संजय इस सिचुएशन में कैसे फिल्म को शुरु कर पाते हैं। क्या वो रणवीर को समझा पायेंगे या वो शाहिद को फिल्म करने पर मनायेंगे। अब तो लगता है कि संजय को इस सिचुएशन से उनकी पद्मावती ही बचा सकती हैं क्योंकि पिछली बार बार भी दीपिका ने संजय की मदद की थी।