Also Read
करन जौहर की फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' ने प्यार और दोस्ती की जो परिभाषा गढ़ी थी वो आज भी लोगों के जेहन में है। फिल्म के एक एक किरदार अपने आप में खास थे। क्या आपको इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी अंजलि का किरदार निभाने वाली सना सईद याद है? आपको बता दें कि सना का दिल अब किसी के नाम पर धड़कने लगा है। जिस शख्स पर सना का दिल आया है उसका नाम सुनकर आप ही नहीं खुद शाहरुख भी चौंक जाएंगें।
जी हाँ सना की जिदंगी में किसी ऐसे शख्स ने मार ली है एंट्री जिसे देखकर सना के दिल में कुछ कुछ होता है। जिस पर भी सना का दिल आया है वो कोई और नहीं बल्कि सलमान खान के दोस्त के बेटे है। जी हाँ लड़के का नाम है जहीर रत्नसी और कहा जा रहा है कि उनकी बॉलीवुड में जल्द एंट्री भी होने वाली है। जहीर, सलमान खान के पुराने दोस्त इकबाल रत्नसी के बेटे हैं और इसलिए सलमान, जहीर को फिल्मों में ब्रेक देने वाले हैं। सना और जहीर ने के एक साथ कई फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। [इसे भी पढ़ें- Finally!! 7 दिसम्बर को रिलीज होगा शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'रईस' का ट्रेलर]
देखें तस्वीरें
साल 2015 में सना, दीपेश शर्मा के साथ 'नच बलिए 7' में नजर आई थीं। सना, करन जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा छोटे पर्दे पर भी सना नजर आ चुकी है। इस खबर को सुनकर शाहरुख का क्या रिएक्शन होगा, इसका हमें इंतजार है। खैर आप हमें कमेंट बॉक्स में बताएं कि इन दोनों की जोड़ी आपको कैसी लग रही है? [इसे भी पढ़ें- Box Office Update: बॉक्स ऑफिस पर चला शाहरुख खान और आलिया भट्ट का जादू, ‘डियर ज़िंदगी’ कर रही है जमकर कमाई !!]