Shakti Kapoor's big statement on Shraddha Kapoor's wedding news: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ( Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) ने 24 जनवरी के दिन शादी की। इस कपल की शादी के तुरंत बाद बॉलीवुड के गलियारों में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और सेलेब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shrestha) की शादी की चर्चा होने लगी। और अब एक्ट्रेस के पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने बेटी की शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। Also Read - Shraddha Kapoor ने अपने जन्मदिन पर पापा Shakti Kapoor से मांगा तोहफा, मिला ये जवाब
अब टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में श्रद्धा कपूर ने शादी की सभी प्लानिंग को खारिज कर दिया है। श्रद्धा कपूर ने कहा कि इन सब के उनके पास अभी समय नहीं है और उनके मन में इस तरह के कोई विचार नहीं हैं। श्रद्धा कपूर ने आगे कहा, 'मेरे पास ऐसी चीजों के बारे में सोचने के लिए समय नहीं है। मेरा ध्यान अपने काम पर है। ये बस अफवाहें हैं और जिन्हें लोग अधिक हवा दे रहे हैं।' Also Read - Indian Idol 12: इस वीकेंड आएंगे Govinda और Shakti Kapoor, अपने साथ बाहर ले जा सकते हैं ये कंटेस्टेंट !!
एक्ट्रेस के पिता शक्ति कपूर ने भी 2019 में बात को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि उनका कैलेंडर आने वाले सालों में पूरी तरह से ब्लॉक है। शक्ति कपूर ने कहा कि उन्हें पता था कि रिलेशनशिप अफवाहें इंडस्ट्री का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आने वाले 4 से 5 सालों तक इस तरह का कोई प्लान नहीं है।
दरअसल, रोहन श्रेष्ठा ने वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के बाद एक्टर को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी थी। हालांकि वरुण ने रिप्लाई देते हुए कहा, 'मैं उम्मीद कर रहा हूं तुम भी तैयार हो।' इस कमेंट के बाद से ही श्रद्धा कपूर और रोहन की शादी की अटकलें लगाई जाने लगी। Also Read - Aishwarya Rai से लेकर Ranbir Kapoor तक, इन सितारों ने उड़ा दी थी पड़ोसियों की नींद, पुलिस तक पहुंचा था मामला
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...