Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Jayeshbhai Jordaar: रिलीज से पहले रणवीर सिंह की फिल्म के इस सीन को लेकर हुआ बवाल फंसी, कोर्ट तक पहुंचा मामला

Jayeshbhai Jordaar: रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार रिलीज से पहले विवाद में फंस गई है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए एक सीन को लेकर बवाल हो गया है।

By: Abhay  |  Published: May 4, 2022 4:37 PM IST

Jayeshbhai Jordaar: रिलीज से पहले रणवीर सिंह की फिल्म के इस सीन को लेकर हुआ बवाल फंसी, कोर्ट तक पहुंचा मामला

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। उनकी फिल्म से जुड़े रोज नए अपडेट सामने आ रहे है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये फिल्म 13 मई को रिलीज होने वाली है। इस से पहले फिल्म को लेकर एक विवाद सामने आया है। जिसने मेकर्स को परेशान कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये विवाद फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद ही शुरू हो गया था। तो चलिए जानते है क्या है, पूरा मामला।

इस सीन को लेकर हुआ विवाद
रणवीर सिंह और शालिनी पांडे की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' रिलीज होने से पहले ही कानूनी विवाद में फंस गई है। जिसके बाद से बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट 13 मई से आगे भी जा सकती है। ये विवाद फिल्म के ट्रेलर के एक सीन से शुरू हुआ है। फिल्म के इस सीन में दिखाया गया है कि रणवीर सिंह के किरदार जयेशभाई के माता पिता अपनी प्रेग्नेंट बहू को जन्म से पहले बच्चे के लिंग की जांच करवाने के लिए ले जाते हैं। आपको बता दें कि ऐसा करना कनून के खिलाफ है। पिंकविला की एक खबर के अनुसार फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के ट्रेलर के खिलाफ वकील पवन प्रकाश पाठक ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। उन्होंने कहा, 'जन्म से पहले बच्चे के लिंग की जांच कराना कानूनी अपराध है।' इस विवाद के बाद फिल्म अब अटकती हुई नजर आ रही है। अब देखना ये होगा कि क्या इस विवाद के बाद फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ जाएगी।

पहले भी फिल्मों को लेकर हुआ है विवाद
जयेशभाई जोरदार से पहले कई फिल्में ऐसे विवादों में फंस चुकी है। किसी के नाम को लेकर विवाद हुआ, तो किसी के फिल्म के सीन्स को लेकर विवाद हो गया। अभी कुछ महीने पहले आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की को लेकर काफी विवाद हुआ था। जिसके बाद फिल्म के कई सीन्स को हटाना पड़ा था।


About the Author

Abhay