Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Dharmendra का हाल जानने उनके घर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, एक्टर ने हेमा मालिनी संग तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

Dharmendra Health Update: वेटरन एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत खराब चल रही है और उनका हाल जानने के लिए शत्रुघ्न सिन्हा उनके घर पहुंचे थे. उनके साथ पत्नी पूनम सिन्हा भी नजर आईं.

By: Shashikant Mishra  |  Published: November 17, 2025 7:31 PM IST

Dharmendra का हाल जानने उनके घर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, एक्टर ने हेमा मालिनी संग तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) की बीते दिनों ज्यादा तबीयत बिगड़ गई थी और इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, एक्टर की तबीयत में सुधार होने पर बीते बुधवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. धर्मेंद्र के तमाम चाहने वाले फैंस के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलिब्रिटीज उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं. इसी बीच वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ उनके घर पहुंचे हैं और उनका हाल जाना है. शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स अकाउंट पर अपनी पत्नी पूनम सिन्हा और हेमा मालिनी के साथ की तस्वीरें इस बात की जानकारी दी है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने धर्मेंद्र को बताया बड़ा भाई

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ धर्मेंद्र के घर पहुंचे और उनका हाल जाना है. वेटरन एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर अपनी पत्नी और हेमा मालिनी के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा है, 'मैं अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ अपनी बेहद करीबी, पारिवारिक दोस्त, बेहतरीन इंसान, शानदार अभिनेत्री, बेहतरीन कलाकार और सांसद हेमा मालिनी से मिलने और उनका हाल जानने और शुभकामनाएं देने गया. हमारा दुआएं हमेशा उनके साथ हैं. हमने उनके पति, जिन्हें हम बड़े भाई की तरह मानते हैं. पूरे परिवार की सेहत के बारे में भी पूछा.'

धर्मेंद्र मनाएंगे 90वां जन्मदिन

गौरतलब है कि धर्मेंद्र आने वाले 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. बीते दिनों आई रिपोर्ट में बताया गया था हेमा मालिनी अपने पति के जन्मदिन के लिए खास तैयारी कर रही हैं. इसके साथ ही बताया गया था ईशा देओल ने बीते 2 नवंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाया था क्योंकि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं थी. इस तरह से दिसंबर में दो बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी है. ऐसी एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.